{"_id":"68c47303d0b46947fe0c2779","slug":"quack-dies-after-hitting-woman-falls-from-bike-accused-of-murder-banda-news-c-212-1-bnd1006-133153-2025-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: महिला को टक्कर मार बाइक से गिरे झोलाछाप की मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: महिला को टक्कर मार बाइक से गिरे झोलाछाप की मौत, हत्या का आरोप
Sat, 13 Sep 2025 12:52 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sat, 13 Sep 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
फोटो- 11 जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती घायल महिला
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। कर्वी से बबेरू आ रहे बाइक सवार झोलाछाप ने महिला को टक्कर मार दी। इसके बाद अनियंत्रित होकर बाइक समेत गिरने से सिर में गंभीर चोट आई और उसकी मौत हो गई। परिजनों ने ग्रामीणों द्वारा पीटकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।
छतरपुर जिले के गोयरा थानांतर्गत सिंगारपुर निवासी रिश्तेदार रामखेलावन ने बताया कि कर्वी जिले के पहाड़ी थानांतर्गत बकटा बुजुर्ग गांव निवासी रोहित यादव (38) बबेरू क्षेत्र में हरदौली स्थित एक स्कूल की दूसरी मंजिल में नर्सिंगहोम का संचालन करता था।
बृहस्पतिवार की शाम को वह कर्वी से बबेरू जाने के लिए निकला। बाइक सवार भदेहदू गांव के पास ही पहुंचा था कि सड़क किनारे खड़ी भदेहूद गांव निवासी महिला सुधा देवी (55) पत्नी रामकिशोर को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
महिला छिटककर दूर गिरी। टक्कर मारने के बाद बाइक सवार कुछ दूरी पर अनियंत्रित होकर गिर गया, उसके सिर और चेहरे पर गंभीर चोट आई। हादसे के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को अस्पताल ले गई। वहां पर चिकित्सकों ने बाइक सवार को मृत घोषित कर दिया।
जबकि घायल महिला का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। रिश्तेदार रामखेलावन ने बताया कि भतीजे अंशू ने रोहित के मोबाइल फोन पर कॉल किया। तब हादसे की जानकारी हो सकी।
पत्नी चिंता समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इधर, रामखेलावन और मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि हादसे के बाद ग्रामीणों ने बेरहमी से पीटकर रोहित की हत्या कर दी।