फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Provide information about child marriage and child labour immediately

Banda News: बाल विवाह व श्रम की जानकारी तत्काल दें

Tue, 26 Nov 2024 10:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2024 10:52 PM IST
विज्ञापन
Provide information about child marriage and child labour immediately
बांदा। ग्रामीण परंपरा विकास संस्थान के श्रवण कुमार ने पत्रकार वार्ता में कहा कि संस्था बाल विवाह, मुक्त भारत अभियान चला रही है। संस्थान कैलाश सत्यार्थी चिल्डेन फाउंडेसन के सहयोग से बचपन बचाओ आंदोलन के तहत जिले में
विज्ञापन

नरैनी विकास खंड के 50 गांवों में बाल विवाह, बाल तस्करी, बाल मजदूरी, बाल यौन शोषण के मुददों पर कार्य किया जा रहा है।
आंबेडकर पार्क में उन्होंने कहा कि अभिभावकों को जागरूक कर बच्चों को शिक्षा से जोडना, मजदूरी न कराना, बाल विवाह को रोकना, जिसमें लडकी की उम्र 18 और लडके की उम्र 21 साल के बाद शादी करने के लिए 300 से ज्यादा परिवारो ने वचन पत्र भरवा कर शपथ लिया। बच्चों के साथ रैली निकालना तथा गांव के फ्रंट लाइन वर्कर जैसे ग्राम प्रधान, आंगनबाड़ी, पंचायत मित्र, आशा बहू, एएनएम, शिक्षक व धर्म गुरुओं के साथ समन्वय स्थापित कर बाल विवाह को जड़ से समाप्त करने के लिए कार्य किया जा रहा है। इसके साथ जिला स्तर पर बाल संरक्षण इकाई बाल कल्याण समिति, स्वास्थ्य , श्रम व शिक्षा विभाग तथा पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर बच्चों के संरक्षण, सुरक्षा, पुनर्वास व सरकारी योजनाओं से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। कहा कि यदि आपके आसपास बाल विवाह, बाल श्रम, बाल तस्करी या बाल यौन शोषण की घटना हो रही है तो तुरंत नेशनल इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर-112 चाइल्ड हेल्प लाइन नंबर 1098 पर या ग्रामीण परंपरा विकास संस्थान के मो. 9935176480 या 8172984209 पर तत्काल सूचना दें। इस मौके पर विनोद कुमार, ज्ञानेश्वर प्रसाद, शिवकुमार, सुखलाल बौद्ध,सुंदर आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed