{"_id":"65edf83603431877020a0ae7","slug":"protest-held-in-kanakheda-banda-news-c-212-1-bnd1004-108015-2024-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: बारा-गलौली पुल को ग्रामीणों ने कानाखेड़ा में किया विरोध प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: बारा-गलौली पुल को ग्रामीणों ने कानाखेड़ा में किया विरोध प्रदर्शन
विज्ञापन
जसपुरा। क्षेत्र में यमुना नदी पर बारा-गलौली पुल निर्माण की मांग लेकर ग्रामीणों ने कानाखेड़ा में विरोध प्रदर्शन किया। कहा कि केन व यमुना नदी से दोनों तरफ से घिरा यह क्षेत्र वर्षा के समय टापू बन जाता है। जनप्रतिनिधि लगातार इसकी उपेक्षा कर रहे हैं। इस मौके पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स रही।
किसान नेता पुष्पेंद्र सिंह चुनाले की अगुवाई में किसानों को पैलानी डेरा में महापंचायत करनी थी, लेकिन पुलिस ने रोक दिया। किसानों ने कानाखेड़ा गांव में बांदा-हमीरपुर हाईवे पर विरोध-प्रदर्शन किया। तहसीलदार पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे और धारा 144 लागू होने का हवाला देते हुए प्रदर्शन न करने की चेतावनी दी।
किसान नेता पुष्पेंद्र सिंह चुनाले ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन से नोटिसें तत्काल वापस लेने व मांगों पर जल्द गंभीरता से विचार करने तथा किसानों को खराब फसलों के मुआवजा की मांग की। इस मौके पर रामू द्विवेदी, मोहित सिंह, कल्लू सिंह,रामू सिंह,रामचंद्र सिंह, महेंद्र वाजपेयी आदि उपस्थित रहे।