फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   protest,agricalture,banda news,law,against

फोटो-26बीएनडीपी-4 : कलक्ट्रेट मार्ग पर पुलिस का पहरा।

Fri, 26 Mar 2021 11:05 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
protest,agricalture,banda news,law,against
protest,agricalture,banda news,law,against - फोटो : BANDA
बांदा। कृषि कानूनों के विरोध में शुक्रवार को संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर बुंदेलखंड किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने अशोक लाट तिराहे पर प्रदर्शन किया और तीनों कृषि कानून खत्म करने की मांग की। इस दौरान राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा गया।
विज्ञापन

बुंदेलखंड किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विमल कुमार शर्मा के नेतृत्व में शुक्रवार को किसानों ने प्रदर्शन कर तीनों कृषि कानूनों को वापस लिए जाने और एमएसपी पर गारंटी कानून बनाए जाने की मुख्य मांग की।
विज्ञापन

किसान नेताओं ने कहा कि कृषि कानून लागू होने से किसान बंधुआ मजदूर बनकर रह जाएगा और देश में महंगाई बढ़ेगी। इसके साथ ही लोगों का रोजगार छिन जाएगा। किसान यूनियन ने प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति को संबोधित दो सूत्री ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन में प्रदेश सचिव जग प्रसाद तिवारी, सरोज पाठक, जिलाध्यक्ष संतोष शुक्ला, सल्लाजुद्दीन सिद्दीकी, आसिफ खां, आदित्य मिश्रा, ऋषि यादव, दीपक राजपूत, अमित पटेल, सोनू राजपूत, हरिओम राजपूत, शालिनी पटेल, तालिब खां, मनीष शुक्ला, अब्दुल तौफीक आदि शामिल रहे।
उधर, बुंदेलखंड किसान यूनियन (अराजनैतिक) के प्रदर्शन के मद्देनजर शुक्रवार को कलक्ट्रेट आने-जाने वाले सभी रास्तों पर पुलिस का पहरा रहा। पुलिस ने जगह-जगह बैरीकेडिंग लगा रखी थी।
स्वतंत्रता स्मारक अशोक लाट भी पुलिस छावनी में तब्दील रहा। एएसपी महेंद्र प्रताप चौहान, सिटी मजिस्ट्रेट केशव नाथ, सीओ सिटी अजय भदौरिया, शहर कोतवाल जय श्याम शुक्ल सहित कई थानों का पुलिस फोर्स मौजूद रहा।
किसानों ने प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा
नरैनी। भारत बंद के समर्थन में बुंदेलखंड किसान यूनियन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रवण कुमार शर्मा की अगुवाई में किसानों ने मुख्य चौराहे से तहसील तक पैदल मार्च कर सरकार विरोधी नारे लगाए।
उन्होंने कहा कि तीनों कृषि कानून वापस करने, एमएसपी पर कानून बनाने, बिजली और पराली बिल 2020 रद्द करने, डीजल, पेट्रोल व रसोई गैस की कीमतें आधी करने की मांग की। उन्होंने राष्ट्रपति को संबोधित चार सूत्री मांग पत्र तहसीलदार को सौंपा। (संवाद)
भाकियू व राष्ट्रीय विकलांग पार्टी ने किया प्रदर्शन
बांदा। किसान आंदोलन के चार माह पूरे कोने पर भारत बंद का समर्थन करते हुए भाकियू (अराजनैतिक) व राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के पदाधिकारियों ने अशोक लाट तिराहे पर प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट केशव नाथ को सौंपा।
भाकियू मंडल अध्यक्ष बैजनाथ अवस्थी व राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के आरबी कुशवाहा की अगुवाई में किसानों ने ज्ञापन में तीनों कृषि कानूनों को रद्द करने, एमएसपी से नीचे की खरीद को अपराध घोषित करने, किसानों को कर्ज से मुक्त करने, कृषि कार्य को राष्ट्रीय कार्य का दर्जा देने, चुनावों में ईवीएम की जगह बैलेट पेपर से वोटिंग कराने जैसी मांगों को पूरा करने की मांग की गई।

प्रदर्शन में बलराम तिवारी, राजाबाई, रामदेव द्विवेदी, महेंद्र सिंह, दिलशेर खां, ध्रुव सिंह, मेवालाल साहू, महेंद्र त्रिपाठी, दिलीप द्विवेदी, विनोद कुमार सिंह, हरदत्त पांडेय, संतोष सिंह, कमल शिवहरे, श्रीराम प्रजापति, आशीष गुप्ता, मोहम्मद अंसारी, अमित निगम, श्याम बाबू त्रिपाठी, संतोष कुमार अकेला, जगदीश प्रसाद आदि शामिल रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed