फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Property of alleged doctor accused of rape confiscated

Banda News: दुष्कर्म के आरोपी कथित डॉक्टर की संपत्ति कुर्क

Tue, 23 Jul 2024 10:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2024 10:42 PM IST
विज्ञापन
Property of alleged doctor accused of rape confiscated
पैलानी। दुष्कर्म के आरोपी कथित डॉक्टर के न्यायालय में हाजिर न होने पर सीजेएम के आदेश पर उसकी संपत्ति को कुर्क करने का आदेश दिया गया है। आदेश के क्रम में मंगलवार की रात साढ़े आठ बजे कोतवाली पुलिस ने पैलानी और बांदा शहर के खाईंपार स्थित उसकी संपत्ति को कुर्क किया है।
विज्ञापन

बांदा शहर कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि पैलानी थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी डॉ. युसूफ बांदा के खाईंपार मोहल्ले में मेडिकल स्टोर खोले है। युसूफ के खिलाफ एक मोहल्ले की रहने वाली महिला ने तीन माह पहले दुष्कर्म का आरोप लगाकर बांदा शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। तब से यह लगातार फरार चल रहा था। सीजेएम न्यायालय ने मंगलवार को उसके खिलाफ कुर्की का आदेश दिया है। कोतवाली पुलिस ने पैलानी व बांदा शहर के खाईंपार मोहल्ला स्थित उसके मकान व दुकान में नोटिस चस्पा कर मुनादी कराकर संपत्ति को कुर्क किया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed