फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Problems of road, electricity and water raised in the meeting of Udyog Bandhu

Banda News: उद्योग बंधु की बैठक में उठीं सड़क, बिजली, पानी की समस्याएं

Wed, 18 Oct 2023 01:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Oct 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
Problems of road, electricity and water raised in the meeting of Udyog Bandhu
बांदा। भूरागढ़ में बिजली घर को लेकर जल्द ही जमीन को चिह्नित किया जाएगा। कपसा मार्ग को चौड़ा कराया जाएगा और औद्योगिक क्षेत्र की अन्य समस्याओं का भी जल्द ही निस्तारण हो सकेगा। उद्योग बंधु की बैठक में उद्यमियों द्वारा जोर शोर से सड़क, बिजली और पानी की समस्याओं को उठाया गया। इस पर मंडलायुक्त ने जल्द समस्याओं के निस्तारण के निर्देश जारी किए हैं। नामित अधिकारी व कर्मचारी के उपस्थित नहीं रहने पर चेतावनी दी।
विज्ञापन

मंडल स्तरीय उद्योग बंधु की बैठक में आयुक्त बालकृष्ण त्रिपाठी ने क्षेत्रीय प्रबंधक यूपीसीडा को औद्योगिक क्षेत्र भूरागढ़ में रिक्त भूखंडों के संबंध में पूर्ण विवरण प्रस्तुत करने और प्लाट आवंटन की समस्याओं के संबंध में आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। बताया कि यूआरसी पोर्टल में पंजीकृत इकाइयों को पांच लाख तक का मुख्यमंत्री सूक्ष्म उद्यमी दुर्घटना बीमा योजना का लाभ प्रदान किया जाता है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल विकास योजना के अंतर्गत शिल्पकारों/कारीगरों की सहायता के लिए योजना संचालित हैं, जिसमें शिल्पकारों को पहले चरण में एक लाख रुपये तथा दूसरे चरण में दो लाख तक सहायता पांच प्रतिशत ब्याज पर दी जाती है। एलडीएम को निवेश मित्र पोर्टल में लंबित बैंक एवं विद्युत विभाग से संबंधित समस्याओं को शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना/प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम और ओडीओपी के लक्ष्यों को 15 नवंबर तक पूरा करने के निर्देश दिए। एडीएम न्यायिक अमिताभ यादव, संयुक्त आयुक्त उद्योग धीरेंद्र कुमार, विद्युत विभाग के एसई रवीकांत मिश्रा, उद्यमी अशोक कुमार गुप्ता, संतोष गुप्ता, मनोज जैन, मनोज शिवहरे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed