फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Priyanka's coronation ceremony in Congressmen

प्रियंका की ताजपोशी पर कांग्रेसियों में जश्न

Wed, 23 Jan 2019 11:48 PM IST
Anupam Prasun अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Published by: Anupam Prasun Updated Wed, 23 Jan 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
Priyanka's coronation ceremony in Congressmen
जिला कांग्रेस कार्यालय में मिठाई खिलाकर जश्न मनाते कांग्रेसी। - फोटो : अमर उजाला

लंबे अरसे बाद पूरी हो गई कांग्रेसियों के मन की मुराद। प्रियंका गांधी को कांग्रेस का राष्ट्रीय महासचिव और पूर्वी यूपी का प्रभारी बनाए जाने की घोषणा होते ही यहां कांग्रेस गलियारों में जश्न मनाया। कुछ ने कहा कि देर आए, दुरुस्त आए।

विज्ञापन


गुरुवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रियंका गांधी को महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया है। यह खबर मिलते ही कांग्रेसियों ने जिला कांग्रेस कार्यालय में जश्न मनाया। एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और खाई। जिलाध्यक्ष अखिलेश शुक्ल ने कहा कि प्रियंका गांधी की अगुवाई में कांग्रेस उत्तर प्रदेश में नई ऊंचाइयां हासिल करेगी। शहर अध्यक्ष राजबहादुर गुप्ता ने कहा कि लोकसभा चुनाव अब कांग्रेस और जोश के साथ लड़ेगी।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इस अवसर पर मोहम्मद इदरीश, जहांगीर खां, शिवबली सिंह, अशोक वर्धन कर्ण, अशोक चौहान, जिलानी दुर्रानी, लोकेंद्र प्रताप सिंह, राम शर्मा, अजीम, मुंशीलाल कोटार्य, कृष्ण कुमार, धीरेंद्र सविता, हरिश्चंद्र वाजपेयी, डा.केपी सेन, वारिस अली, सुखदेव गांधी शामिल रहे। इसके पूर्व कांग्रेस नेताओं ने महान क्रांतिकारी सुभाषचंद्र बोस की जयंती मनाई। उनके चित्र पर फूल चढ़ाए। 

 
अल्पसंख्यक और सूचना का अधिकार प्रकोष्ठ ने मनाया जश्न 
प्रियंका गांधी को कांग्रेस का राष्ट्रीय महासचिव और यूपी प्रभारी बनाए जाने पर कांग्रेस जिला अल्पसंख्यक विभाग और सूचना अधिकार प्रकोष्ठ ने भारी प्रसन्नता व्यक्त की। लोगों की मिठाई बांटी। अल्पसंख्यक विभाग के मंडल चेयरमैन वैश्य रफत खां गोगा और जिला चेयरमैन वैश्य राजेश कुमार गुप्ता, मौलाना हसीब अहमद (हथौरा), प्रदेश सचिव राजेश दीक्षित, राजकुमार गर्ग, लक्ष्मी गुप्ता, मोहम्मद हसन पप्पू, मुमताज बेगम, शबनम बेगम, शोएब रिजवी, कुतैबा जमां, दिनेश गुप्ता, संजय ठाकुर, अनिल शिवहरे आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed