फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Prisoner escapes after giving the slip to police

Banda News: पेशी के बाद पुलिस को चकमा देकर बंदी फरार

Tue, 17 Mar 2026 12:46 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Tue, 17 Mar 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Prisoner escapes after giving the slip to police
बांदा। सिविल न्यायालय अतर्रा में पेशी पर लाए गए चोरी के आरोप निरुद्ध बंदी अतर्रा आंबेडकर नगर निवासी चुन्नू पुलिस अभिरक्षा से चकमा देकर फरार हो गया। बंदी के फरार होने की घटना ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है। तत्काल कार्रवाई करते हुए बंदी की तलाश के लिए व्यापक दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

चुन्नू को चोरी के एक मामले में पुलिस न्यायालय में पेशी के लिए लाई थी। देर शाम न्यायालय में पेशी संपन्न होने के बाद, पुलिसकर्मी उसे अन्य कैदियों के साथ वाहन में बैठाकर वापस ले जा रहे थे। इसी दौरान बंदी चुन्नू ने लघुशंका जाने की बात कही और न्यायालय परिसर में ही वाहन रुकवा लिया। जैसे ही पुलिसकर्मियों ने वाहन रोका चुन्नू ने सुरक्षा कर्मियों को चकमा देते हुए मौके का फायदा उठाया और वहां से भागने में सफल रहा।
विज्ञापन

कुछ समय बाद जब पुलिसकर्मियों को बंदी के फरार होने का पता चला, तो उनके हाथ-पांव फूल गए। आनन-फानन आसपास के इलाकों में उसकी तलाश शुरू कर दी गई। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और फरार बंदी की तलाश के लिए संभावित ठिकानों पर ताबड़तोड़ दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बाबत पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि बंदी की तलाश के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है। तीनों थानों की फोर्स और स्पेशल टीमों को बंदी की तलाश में लगाया गया है। उन्होंने बताया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस मामले में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई भी की जाएगी।
---------------------
कैदियों के फरार होने के दो प्रमुख मामले
उन्नाव का रहने वाला शातिर टप्पेबाज अतुल सिंह पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया। वह पेट्रोल पंप से डीजल चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था और पुलिस को चकमा देकर छत से कूद गया था, जिससे उसका पैर टूट गया। यह घटना बीते वर्ष दिसंबर माह में हुई थी।

-----------------------
बामसी गांव का कैदी वृक्षराज यादव, जिस पर कई मुकदमे दर्ज थे, जेल के बाहर खेतों में काम करते समय बंदी रक्षक और होमगार्डों को चकमा देकर भाग निकला था। इस मामले में लापरवाही बरतने पर 3 होमगार्ड और एक जेलकर्मी पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई थी। यह मामला जुलाई 2020 का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed