{"_id":"66e0a5020f03312c9504ad58","slug":"princesss-father-has-heart-attack-admitted-to-hospital-banda-news-c-12-1-knp1008-822566-2024-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: शहजादी के पिता को हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: शहजादी के पिता को हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन
बांदा। दुबई में मृत्युदंड की सजा पाई शहजादी के पिता को मंगलवार की सुबह दिल का दौरा पड़ा और वह गिर पड़े। बेटे की सूचना पर तत्काल गांव पहुंची रोटी बैंक सोसाइटी की टीम ने उन्हें निजी वाहन से जिला अस्पताल के ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया। जिला अस्पताल के डॉ. विनीत ने बताया कि शब्बीर का ब्लड प्रेशर काफी बढ़ा था और सांस लेने में दिक्कत और घबराहट हो रही थी। हालत गंभीर होने पर परिजनों की इच्छा पर उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
मटौध के गोयरा मुगली की शहजादी को दुबई में एक बच्चे की हत्या के जुर्म में मृत्युदंड की सजा दी गई है। बताते है कि उसे 21 सितंबर को सजा दी जानी है। वृद्ध पिता शब्बीर परेशान है। पिता ने अस्पताल जाते समय पत्रकारों से दो शब्द कहा कि शहजादी की मौत की खबर सुनने के पहले अल्लाह मुझे बुला ले। प्रधानमंत्री मोदी मेरी बेटी की जान बचा सकते हैं।
उधर, शहजादी को बचाने के लिए राजनीतिक संगठन, समाजसेवी व अधिवक्ता सभी सड़क पर आ गए हैं। बांदा से लेकर दिल्ली तक आंदोलन हो रहे हैं। राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री से शहजादी के जीवन को बचाने की मांग की जा रही है।
विज्ञापन
-- -- -
एंबुलेंस पहले पहुंचा रोटी बैंक
शब्बीर की तबीयत खराब होने पर गांव के लोगों ने 108 नंबर एंबुलेंस को फोन किया लेकिन फोन नहीं लगा। बाद में सीएमओ के हस्तक्षेप से एंबुलेंस आधा घंटे बाद पहुंची, लेकिन उसके पहले रोटी बैंक के अध्यक्ष रिजवान अली, शहान अली, सुनील सक्सेना, अलीमुद्दीन आदि शब्बीर को इलाज के लिए निजी वाहन से जिला अस्पताल ले आए।
कहा, भारत सरकार ले संज्ञान
शहजादी के पिता के अधिवक्ता अशोक दीक्षित ने एक बार फिर दोहराया कि भारत सरकार, सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट इस मामले का संज्ञान ले। शहजादी के जीवन को बचाने के साथ ही प्रकरण की सीबीआई जांच कराए। शहजादी को आगरा के तथाकथित लोग ले गए थे और दुबई में बेच दिया। जहां असहाय रहते वह तमाम यातनाएं झेल रही थी। वह किसी को क्यों मारेगी।