फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Prince's murderer turns out to be a sage of a relationship

रिश्ते के बाबा-दादी ही निकले प्रिंस के कातिल

Thu, 22 Oct 2020 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Prince's murderer turns out to be a sage of a relationship
आरोपी छोटा गुप्ता। - फोटो : BANDA
बांदा/ओरन। बिसंडा थाना क्षेत्र के चौसड़ गांव में शिक्षक के आठ वर्षीय बेटे की अपहरण के बाद हत्या रिश्ते में उसके बाबा और उसकी कथित प्रेमिका ने मिलकर की थी। घटना के तीसरे दिन पुलिस यह खुलासा कर पाई। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक बालक ने युवक और उसकी प्रेमिका को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था।
विज्ञापन

चौसड़ गांव में महाविद्यालय के अध्यापक राजेश कुशवाहा का आठ वर्षीय पुत्र प्रिंस सोमवार को सुबह करीब 10 बजे लापता हो गया था। परिजनों ने तलाश के बाद ओरन चौकी और बिसंडा थाना पुलिस को सूचना दी थी, लेकिन पुलिस कुछ पता नहीं लगा पाई।
विज्ञापन

अगले ही दिन सुबह गांव में स्थित तालाब किनारे कंडे और पुआल के ढेर में प्रिंस का शव मिला। परिजन और ग्रामीणों में रोष फूट पड़ा। बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और फोर्स ने गांव पहुंचकर आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों को बमुश्किल शांत करके शव का पोस्टमार्टम कराया था। मृतक के पिता राजेश ने गांव के ही जितेंद्र कुशवाहा पर शंका जताई थी। पुलिस ने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की और फिर शव मिलने के बाद हत्या की धारा 302 व 201 भी बढ़ा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईजी से लेकर चौकी प्रभारी तक दो दिनों से इस घटना के खुलासे में लगे थे। अंतत: पुलिस ने गुरुवार (22 अक्तूबर) को गांव के ही 22 वर्षीय युवक अंकित कुशवाहा पुत्र आनंद कुमार और गांव की एक स्वजातीय 25 वर्षीय तथा बिसंडा कस्बा निवासी छोटा गुप्ता पुत्र कालीचरन गुप्ता को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा करने दावा किया।
पुलिस अधीक्षक डा.एसएस मीणा ने गिरफ्तार अभियुक्तों के हवाले से गुरुवार को शाम पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि पड़ोसी अंकित कुशवाहा चक्की के बगल वाले कमरे में युवती के साथ था। तभी प्रिंस आ गया और आपत्तिजनक स्थिति में दोनों को देख लिया। प्रिंस ने कहा कि वह सबको बता देंगे।
इस पर युवती और अंकित ने प्रिंस को पकड़ लिया और मुंह में टेप चिपकाकर गला दबा दिया। उसकी मौत हो गई तो रस्सी से हाथ-पैर बांधकर शव को छिपा दिया। पुलिस के मुताबिक इसके बाद अंकित ने बिसंडा में छोटा गुप्ता को फोन करके घटना की जानकारी दी और उससे मदद मांगी।
इस पर छोटा गुप्ता ने प्रिंस के पिता राजेश कुशवाहा को रात में फोन करके अपहरण की जानकारी दी। दो बार काल करके धमकाया भी। प्रिंस के पिता का फोन नंबर भी अंकित ने ही छोटा गुप्ता को दिया।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि तीनों अभियुक्तों ने अपना जुर्म कुबूल करते हुए घटना में प्रयुक्त रस्सी, टेप और मोबाइल फोन आदि बरामद करा दिए हैं। इन्हें धारा 363, 364, 302, 201/34 आईपीसी में जेल भेजा गया है। तीनों को जेल भेजने से पहले जिला अस्पताल में कोरोना टेस्ट सहित मेडिकल परीक्षण कराया गया।
दादा और दादी हैं रिश्ते में प्रिंस के कातिल
ओरन। पुलिस ने अंकित और उसकी कथित जिस प्रेमिका को हत्याभियुक्त के रूप में गिरफ्तार किया है यह दोनों ही मृतक बालक प्रिंस के खानदानी हैं।
ग्रामीणों के मुताबिक अंकित कुशवाहा रिश्ते में मृतक प्रिंस के पिता राजेश कुशवाहा का चाचा लगता है। यानी प्रिंस का वह बाबा (दादा) हुआ। इसी तरह गिरफ्तार युवती प्रिंस के पिता की चाची लगती है। इस रिश्ते वह प्रिंस की दादी हुई। दोनों ही रिश्ते प्रिंस के पिता राजेश ने स्वीकारे।
दो बच्चों की मां है आरोपी युवती
ओरन। आरोपी युवती की शादी सात वर्ष पूर्व हुई थी। उसके पांच वर्षीय और एक वर्षीय पुत्रियां हैं। पति गांव में ही खेतीबाड़ी करता है। बताया गया है कि जिस समय युवती खानदानी अंकित के साथ रंगरेलियां मना रही थी, उस वक्त पति खेत में और सास पड़ोस में गई थी।
ससुर रामायण कार्यक्रम में चित्रकूट गए थे। सूना मौका पाकर अंकित पहुंच गया। उधर, ग्रामीणों ने यह भी बताया कि आरोपी अंकित कुशवाहा दो भाई हैं। पिता आनंद कुमार प्राइवेट स्कूल में अध्यापक हैं। तीन बीघा खेती है।
अंकित का चालचलन ठीक न होने से शादी भी नहीं हुई। नशा भी करता है। बताते हैं कि करीब एक साल पहले अंकित कुशवाहा अपने साथी छोटा गुप्ता के साथ अपनी मौसी की लड़की को भगा ले गया था।
इस मामले में दोनों करीब एक माह जेल में रहे। जमानत पर छूट कर आए। इसके पहले करीब दो वर्ष पहले गांव की एक लड़की को अंकित भगा ले गया था। उसमें भी छह माह जेल में रहना पड़ा।
पति खेत में रहा, पत्नी ने घर में किया खेल
ओरन। गिरफ्तार युवती के पति की प्रिंस की हत्या में कोई भूमिका फिलहाल सामने नहीं आई। बताते हैं कि उसकी पत्नी अपने प्रेमी के साथ जिस समय घर में रंगरेलियां मना रही थी, उस समय पति खेत में फसल की सिंचाई कर रहा था।

खेत से लौटा तो पत्नी ने उसे बताया कि पड़ोसी रिश्तेदार राजेश कुशवाहा का पुत्र प्रिंस लापता हो गया है। इस पर पति तत्काल राजेश के घर पहुंचा और उसके साथ प्रिंस की तलाश में जुट गया। उसे यह भनक नहीं लग पाई कि उसकी पत्नी ने ही उसके घर में यह सारा खेल कर दिया है।

बांदा : बालक की हत्यारोपी महला को गिरफ्तार कर ले जाती महिला कांस्टेबल।

बांदा : बालक की हत्यारोपी महला को गिरफ्तार कर ले जाती महिला कांस्टेबल।- फोटो : BANDA

बांदा : बालक की हत्या का आरोपी अंकित कुशवाहा।

बांदा : बालक की हत्या का आरोपी अंकित कुशवाहा।- फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed