फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Prime Minister Narendra Modi is very stubborn: Pramod Krishnam

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बेहद जिद्दी हैं : प्रमोद कृष्णम

Sat, 26 Dec 2020 11:02 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 11:02 PM IST
विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi is very stubborn: Pramod Krishnam
बांदा में मीडिया वार्ता में कल्कि पीठ के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम। - फोटो : BANDA
बांदा। प्रसिद्ध कल्कि पीठ पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा है कि अपने को प्रधान सेवक कहने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बेहद जिद्दी हैं। देश के किसानों से यह जिद उचित नहीं। पीठाधीश्वर ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री की सद्बुद्धि के लिए कई धर्म स्थलों पर परमात्मा से प्रार्थना की है।
विज्ञापन

पीठाधीश्वर शनिवार को यहां पूर्व सांसद स्वर्गीय रामनाथ दुबे के आवास पर मीडिया से मुखातिब थे। आचार्य श्री कृष्णम यहां गीता जयंती में शामिल होने आए थे। किसानों की वकालत करते हुए कहा कि जब हरेक व्यवसायी को अपने उत्पादन की कीमत तय करने का अधिकार है तो किसानों को क्यों नहीं?
विज्ञापन

एक माह से दिल्ली की सीमा में हजारों किसान आंदोलन पर डटे हैं, लेकिन प्रधानमंत्री तो दरकिनार उनके मंत्रिमंडल का कोई सदस्य भी किसानों के धरनास्थल नहीं पहुंचा। उन्होंने भाजपा के नेताओं को दिगभ्रमित बताते हुए कहा कि वह देश की जनता को मूर्ख समझ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विपक्ष में कोई विकल्प न होने के अहंकार में डूबे हैं। कहा कि कानून सड़क से नहीं बनता, लेकिन संसद का रास्ता यहीं से जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि बांदा वंदना के काबिल है। यह आध्यात्मिक और ऐतिहासिक महत्व का है।

मीडिया वार्ता में कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित, मेजबान अधिवक्ता राजेश दुबे, प्रद्युम्न दुबे लालू, धीरेंद्र कुमार, राममिलन पटेल, सचिन चतुर्वेदी, निखिल सक्सेना आदि उपस्थित रहे। उधर, सिंहवाहिनी मंदिर में आयोजित गीता जयंती के अंतिम दिन शामिल हुए पीठाधीश्वर ने विष्णु के नौ अवतारों का भेद बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed