फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Pressure abnormalities were found in roadways Manager

रोडवेज में मिलीं गड़बड़ियां दाब गए महाप्रबंधक

Fri, 23 Jan 2015 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Fri, 23 Jan 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
Pressure abnormalities were found in roadways Manager

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम महाप्रबंधक ने

विज्ञापन
शुक्रवार को बांदा डिपो का निरीक्षण किया, किंतु कंडम घोषित बसों के अभिलेखों में मिली गड़बड़ी मीडिया को बताने से इनकार कर दिया।

गड़बड़ियों व अव्यवस्थाओं को लेकर दो एआरएम पर निलंबन की गाज के बाद परिवहन निगम अधिकारियों की नजरें क्षेत्रीय कार्यालय में टिक गईं।

चंद दिनों बाद ही क्षेत्रीय प्रबंधक डीवी सिंह को भी हटा दिया गया। मंडल के चारों डिपो घाटे में होने और खामियों के चलते महाप्रबंधक मनोज रंजन ने रोडवेज डिपो और कार्यशाला का निरीक्षण किया। यात्रियों की संख्या बढ़ाने और उनकी सुविधाओं पर स्थानीय अधिकारियों से बातचीत की।

डिपो के वर्कशाप परिसर में कबाड़ और नीलामी योग्य बसों समेत कई महत्वपूर्ण अभिलेखों का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्हें कुछ गड़बड़ियां भी मिलीं।

निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय प्रबंधक रामजीत वर्मा समेत कई स्थानीय अधिकारी मौजूद रहे। उधर, चाय-नाश्ते में मशगूल जीएम मीडिया कर्मियों से बचते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed