{"_id":"57e41be04f1c1bf012a82ec6","slug":"president-accused-of-interfering-in-the-son","type":"story","status":"publish","title_hn":"अध्यक्ष पुत्र पर दखलंदाजी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अध्यक्ष पुत्र पर दखलंदाजी का आरोप
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
Updated Thu, 22 Sep 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में ज्ञापन देने आए नगर पालिका सदस्य।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। नगर पालिका बांदा में सदस्यों ने अध्यक्ष के पुत्र पर पालिका के सरकारी कामों में दखलंदाजी और धांधली के आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया है। अध्यक्ष पुत्र के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
गुरुवार को पालिका के डेढ़ दर्जन सदस्यों ने सामूहिक हस्ताक्षरों से डीएम को दिए ज्ञापन में कहा है कि पालिकाध्यक्ष दिल्ली में इलाज करा रही हैं। यहां उनका पुत्र पालिका के सरकारी कामों में हस्तक्षेप कर रहा है। यह पुत्र छोटी बाजार स्थित माध्यमिक विद्यालय में लिपिक है। फिर भी यहां उसका दखल है।
विज्ञापन
जांच करा कर उसे देखा और परखा जा सकता है। यह भी आरोप लगाया कि ईओ प्रशासन को लगातार गुमराह कर रहे हैं। बोर्ड की मीटिंग बिना टेंडर आमंत्रित किए जा रहे हैं। ज्ञापन देने वाले सदस्यों में सुधीर कुमार प्रजापति, कोहिनूर, जितेंद्र कुमार मिश्रा, संजीव निगम, लल्लू खां, वृंदावन कुशवाहा, पार्वती, अजीजुलहक, रामदुलारी, मुकेश कुमार श्रीवास, तौफीक अंसारी, मुन्नी देवी, राम प्रताप राजपूत, मीना, गुड़िया देवी, मधु त्रिपाठी और मोहिनी देवी शामिल हैं।
विज्ञापन