फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Premium deducted from account but crop insurance not done

Banda News: खाते से प्रीमियम कटा फिर भी फसल बीमा नहीं किया

Wed, 19 Nov 2025 11:01 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Wed, 19 Nov 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
Premium deducted from account but crop insurance not done
फोटो - 07 शहर स्थित कृषि कार्यालय का दफ्तर। संवाद
विज्ञापन

- किसान की शिकायत के बाद ऐसे प्रकरणों की जांच शुरू, बैंक मैनेजर ने कहा कि बेवसाइट में नहीं हो पाई थी इंट्री



संवाद न्यूज एजेंसी

बांदा। प्रधानमंत्री फसल बीमा में किसान के क्रेडिट कार्ड से बैंक ने प्रीमियम तो काट लिया लेकिन बीमा कंपनी की बेवसाइट पर इंट्री नहीं की गई। अलबत्ता किसान का बीमा हुआ ही नहीं। शिकायत के बाद एलडीएम ने सभी बैंकों से ऐसे प्रकरणों की रिपोर्ट मांगी है। उधर, बीमा कंपनी व बैक के अधिकारी किसान को मनाने में जुट गए हैं।
जिले में 1,27,556 किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) धारक किसान हैं। जिसमें 1,05,551 किसानों ने खरीफ में प्रधानमंत्री फसल बीमा कराया है। आपदा के समय उनके फसल नुकसान की भरपाई हो सके। बडोखर खुर्द के किसान सीमाराम ने बताया कि उनका आर्यावर्त बैंक बडोखर शाखा से केसीसी बना है।
विज्ञापन

बैंक ने प्रधानमंत्री फसल बीमा के नाम पर प्रीमियम तो काट लिया लेकिन बैंक ने यूनिवर्सल सैंपो जनरल इंश्योरेंस कंपनी की बेवसाइट में उसकी इंट्री नहीं की। जिससे किसान का बीमा फेल हो गया। इसकी शिकायत किसान ने उच्चाधिकारियों से की तो बीमा कंपनी व बैंक के अधिकारियों के पैरों तले से जमीन खिसक गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अग्रणी बैंक प्रबंधक ने बैंक अधिकारियों से ऐसे प्रकरणों की रिपोर्ट तलब की है। बडोखर शाखा आर्यावत बैंक के तत्कालीन मैनेजर रवि कुमार का कहना है कि बैंक के 535 केसीसी धारक हैं। जिसमें 524 किसानों की सहमति पर प्रधानमंत्री फसल बीमा करने के लिए खातों से डेबिट किया गया।

जिसमें 523 किसानों की बीमा कंपनी की बेवसाइट पर किसानों की इंट्री हो गई। एक किसान सीमाराम की किन्हीं कारणों से इंट्री नहीं हो पाई और बीमा फेल हो गया। इसमें उनका व बैंक का कोई दोष नहीं है। बीमा कंपनी के जिला नोडल विनीत कुमार का कहना है कि किसान का यदि बीमा फेल हो गया था तो बैंक को इसकी जानकारी किसान को देना चाहिए।
बैंक ने इसकी जानकारी किसान को नहीं दी। मौजूदा बैंक मैनेजर अतुल का कहना है कि यह प्रकरण स्थानांतरित बैंक मैनेजर रवि के समय का है। जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed