फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Pregnant woman was beaten up and thrown out of the house for not getting a bike in dowry

Banda News: दहेज में बाइक न मिलने पर गर्भवती को पीटकर घर से निकाला

Mon, 21 Aug 2023 11:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Aug 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Pregnant woman was beaten up and thrown out of the house for not getting a bike in dowry
खप्टिहा कला। दहेज में बाइक न मिलने से गर्भवती को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने एसपी के समक्ष पेश होकर फरियाद की तो एसपी के आदेश पर चिल्ला थाने में पति समेत सात लोगों के खिलाफ चिल्ला थाने में दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

चिल्ला थाना क्षेत्र के गुगौली गांव निवासी शाहीन ने 18 अगस्त को एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि उसकी शादी 22 नवंबर 2022 को गांव के ही शहरउद्दीन के साथ हुई थी। शादी में सात लाख रुपये का दहेज दिया गया था। दहेज से ससुरालीजन खुश नहीं थे। वह बाइक की मांग कर रहे थे। न देने पर उसे 16 अगस्त को मारपीट कर घर से निकाल दिया। उसके गर्भ में नौ माह का बच्चा भी पल रहा है। डिलीवरी भी किसी वक्त हो सकती है। ऐसे में वह अपने मायके में शरण लिए हुए है। युवती की तहरीर पर पति शहरउद्दीन, ससुर अकरम, सास रेहाना, जेठ फखरुद्दीन, देवर सुहेल, ननद मोना व शाहीन के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है। चिल्ला थानाध्यक्ष प्रभुनाथ सिंह ने बताया कि एसपी के आदेश पर सात लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed