Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Pregnant woman kicked in stomach, fetus dies

Banda News: गर्भवती के पेट में मारी लात, गर्भस्थ शिशु की हुई मौत

Tue, 03 Oct 2023 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Oct 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Pregnant woman kicked in stomach, fetus dies
बांदा। घर के बाहर लिपाई को लेकर हुए विवाद में पड़ोसी दंपति ने गर्भवती के पेट में लात मार दी। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे लेकर कोर्रही अस्पताल पहुंचे। वहां से उसे जिला महिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। जिला महिला अस्पताल में उसने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। एक नवजात की पेट में ही मौत हो गई। जबकि दूसरा जिंदा पैदा हुआ। पुलिस ने नवजात का डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया है। परिजनों ने थाने में आरोपी पड़ोसी दंपति के खिलाफ तहरीर नहीं दी है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बिसंडा थाना क्षेत्र के मरौली गांव निवासी रामदुलारी (26) अपने मायके कोर्रही में पिछले चार महीने से रह रही है। वह गर्भवती थी। शनिवार को उसकी छोटी बहन मंजू अपने घर के बाहर गोबर से लिपाई कर रही थी। तभी पड़ोसी दंपति आए और एतराज जताया। विवाद बढ़ने पर उन्होंने मंजू की पिटाई कर दी। चीख पुकार सुनकर गर्भवती बहन रामदुलारी वहां पहुंच गई और बीचबचाव करने लगी। तभी पड़ोसी ने उसके पेट में लात मार दी। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे लेकर कोर्रही पीएचसी पहुंचे। वहां से उसे जिला महिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। जिला महिला अस्पताल में रामदुलारी ने रविवार को सुबह जुड़वा बच्चों एक पुत्र व एक पुत्री को जन्म दिया। पुत्र की पेट में ही मौत हो चुकी थी। वह मृत अवस्था में पैदा हुआ। परिजनों ने बिसंडा थाने में सूचना दी। पुलिस ने नवजात का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

रामदुलारी के पिता शत्रुघ्न ने बताया कि रामदुलारी अब स्वस्थ है। उसकी दूसरी संतान भी स्वस्थ है। उन्होंने बताया कि रामदुलारी का पति मुंबई में काम करता है। वह भी मुंबई में अपने पति के साथ थी। चार महीने पहले पति से शराब आदि को लेकर विवाद होने पर वह अपने मायके कोर्रही चली आई थी। यहां यह घटना हो गई। शत्रुघ्न ने बताया कि उन्होंने पुलिस को सूचना दी है। पुलिस ने नवजात का डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया है। अभी उन्होंने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के संबंध में सीओ बबेरू राकेश सिंह का कहना है कि परिजनों का आरोप है कि पड़ोसी के धक्का देने से गर्भवती के गर्भस्थ शिशु की मौत हुई है। परिजनों की ओर से अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पड़ोसी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई की जाएगी। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed