फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Pregnant woman commits suicide after argument with husband

Banda News: पति से कहासुनी के बाद गर्भवती ने जान दी

Wed, 07 Feb 2024 11:26 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Wed, 07 Feb 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
Pregnant woman commits suicide after argument with husband
बांदा। पति से मामूली कहासुनी के बाद गर्भवती ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। महिला की शादी साल भर पहले ही हुई थी।
विज्ञापन

बिसंडा थाना क्षेत्र के इटवां गांव की रेखा (25) ने मंगलवार को दोपहर साड़ी से छत में लगे छल्ले से फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के समय पति संजय और ससुर घर में नहीं थे। कुछ देर बाद पति लौटा तो दरवाजा बंद पाया। पड़ोसियों के सहयोग से कमरे का दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला गया। मायके चित्रकूट के कर्वी से आए भाई सोनू ने बताया कि रेखा दो माह की गर्भवती भी थी। मंगलवार को सुबह रेखा का फोन आया था कि उसे आकर ले जाओ। जब यहां पहुंचे तो खुदकुशी की बात पता चली।
रेखा की शादी 15 फरवरी 2023 को की गई थी। रेखा का अक्सर पति से किसी न किसी बात को लेकर कहासुनी होती रहती थी। भाई ने किसी तरह का आरोप नहीं लगाया है।
उधर, बिसंडा इंस्पेक्टर श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि प्रथम दृष्टया खुदकुशी है। पति-पत्नी के आपसी विवाद के चलते आत्मघाती कदम उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed