{"_id":"660050da23a68cf2a7053987","slug":"prd-jawans-awarded-for-excellent-performance-in-training-banda-news-c-212-1-bnd1004-108526-2024-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: प्रशिक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर पीआरडी जवान हुए पुरस्कृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: प्रशिक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर पीआरडी जवान हुए पुरस्कृत
विज्ञापन
बांदा। युवा कल्याण विभाग की ओर से जसपुरा में चल रहे पीआरडी जवानों के प्रशिक्षण के अंतिम दिन जवानों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। विषय परीक्षा में कुलदीप को प्रथम स्थान मिला। परेड में टोली नंबर एक का प्रदर्शन सबसे अच्छा रहा। सीडीओ ने परेड का निरीक्षण किया व उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जवानों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
जसपुरा कस्बा के ग्रामीण स्टेडियम में पीआरडी जवानों का 15 दिवसीय मंडल स्तरीय प्रशिक्षण नौ मार्च को शुरू हुआ था। समापन में मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्य ने परेड का निरीक्षण किया व सलामी ली। अच्छा प्रदर्शन करने वाले पीआरडी स्वयंसेवकों को पुरस्कृत किया। टोली संख्या एक ने परेड में प्रथम स्थान, टोली संख्या तीन ने द्वितीय स्थान, टोली संख्या दो ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
अंतः विषय परीक्षा में कुलदीप कुमार मिश्रा ने प्रथम व वाह्य विषय परीक्षा में शैलेंद्र कुमार पाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, सर्वांग सर्वोत्तम का पुरस्कार अवधनरेश को प्राप्त हुआ। परेड के बाद खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें वॉलीबॉल में अमित की टीम ने प्रथम, रामप्रकाश की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कैंप कमांडेंट व उपनिदेशक आदित्य कुमार, कैंप एडज्यूटेंट राहुल सिद्धार्थ,क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी जितेंद्र कुमार, सतीश कुमार, उदयभान, अमर सिंह, शिवशंकर, अर्चना गुप्ता, अजय कुमार, तारकेश्वरी मुखर्जी, अरुणा, पत्रवाहक शिवदत्त द्विवेदी आदि उपस्थित रहे। सीडी ने पीआरडी. स्वयंसेवकों को प्रमाण पत्र सौंपा।