फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Prayer offered prayers and prayers

नमाज अदा कर मांगी तरक्की की दुआ

Wed, 22 Aug 2018 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Wed, 22 Aug 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
Prayer offered prayers and prayers
ईदगाह में नमाज के बाद दुआ करते नमाजी। - फोटो : अमर उजाला

मुबारकबाद! जिलहिज माह की 10वीं तारीख को मनाई जाने वाली बकरीद पूरे जोश और अकीदत के साथ मनाई गई। मुख्य नमाज ईदगाह में हुई। अन्य मस्जिदों में भी नमाज अदा की गई। सभी मस्जिदें नमाजियों से खचाखच रहीं। नमाज के दौरान मुल्क में अमन और एकता के लिए सामूहिक दुआ हुई। इसी के साथ तीन दिनों तक चलने वाली कुर्बानी का सिलसिला शुरू हो गया। पहले दिन सबसे ज्यादा कुर्बानी दी गई।

विज्ञापन


बुधवार को अकीदत और उल्लास से भरपूर हजारों लोगों ने बकरीद पर ईदगाह में विशेष नमाज अदा की। मौलाना रफीक अहमद (मदरसा, हथौरा) ने नमाज अदा कराई। नमाज के बाद खुतबा सुना और सुनाया। तकरीर में बकरीद, कुर्बानी और हज का महत्व बताया। सामूहिक दुआ हुई। नमाज खत्म होने के बाद एक-दूसरे से गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी गई। मुस्लिम नेताओं से गले मिलकर बधाई देने की होड़ रही।
विज्ञापन


ईदगाह के बाहर चौराहे पर डीआईजी मनोज तिवारी, डीएम डीपी गिरि, एसपी शालिनी, क्षेत्राधिकारी नगर राघवेंद्र सिंह, राज्यसभा सदस्य विशंभर प्रसाद निषाद, नगर पालिका अध्यक्ष मोहन साहू, सपा जिलाध्यक्ष शमीम बांदवी, पूर्व जिलाध्यक्ष इमरान अली राजू, इम्तियाज खां, हसन सिद्दीकी, राजेंद्र यादव, अमित सेठ भोलू, मनोज वर्मा, देवराज गुप्ता, पीयूष गुप्ता, डा. मोहम्मद रफीक, पूर्व डीडीसी मोहम्मद इदरीश, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अखिलेश शुक्ला, पीसीसी सदस्य मुमताज अली, पूर्व चेयरमैन राजकुमार राज आदि ने गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी। ईदगाह के इर्दगिर्द पुलिस का कड़ा पहरा रहा। नगर पालिका ने सफाई और जल संस्थान ने टैंकरों से पानी की व्यवस्था कराई। अबकी प्रशासन बेहद सतर्क रहा। बम स्क्वायड उपकरणों के साथ लगातार जांच में जुटा रहा। कई नमाजियों के सामानों की भी टीम ने जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन



कालवनगंज स्थित शेख सरवर साहब की मस्जिद में ईदगाह के बाद नमाज हुई। यहां भी बड़ी तादाद में नमाजियों की सफें सड़क तक लगीं। मौलाना मेराज मसूदी (अकील मियां) ने नमाज अदा कराई। कालवनगंज मरकजवाली मस्जिद, गौसिया मस्जिद, केवटरा ईदगाह, ऊंट मोहाल,  रब्बानिया मस्जिद, पीरा मस्जिद और जेल में भी नमाज अदा की गई। इसी के साथ बकरों और बड़े जानवरों की कुर्बानियों का सिलसिला शुरू हो गया। यह शुक्रवार को सूर्यास्त के पहले तक चलेंगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed