फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   pravasi majdoor ka sav latka mila

प्रवासी मजदूर का शव फंदे पर लटका मिला

Tue, 08 Jun 2021 11:16 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
pravasi majdoor ka sav latka mila
प्रवासी मजदूर का शव फंदे पर लटका मिला
विज्ञापन

अतर्रा। परदेस से लौटे प्रवासी मजदूर का शव नहर किनारे पेड़ पर फंदे में लटका मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
थाना क्षेत्र के गर्गन पुरवा निवासी लालबाबू (45) का शव मंगलवार को दोपहर घर से कुछ दूर नहर किनारे पेड़ में रस्सी के फंदे पर लटकता मिला। पिता मंगल सिंह ने आरोप लगाया कि पुत्र की हत्या कर शव फंदे पर लटकाया गया है। बताया कि लालबाबू दिल्ली में मजदूरी करता था। वहां से सोमवार को दोपहर घर लौटा था। उसके पास काफी रुपये भी थे। बाजार जाने की बात कहकर शाम को घर से निकल गया था। रातभर उसकी खोजबीन की। फिर उसका पता नहीं लगा। मृतक अविवाहित था। तीन भाई और तीन बहनों में दूसरे नंबर का था। बड़ा और मंझिला भाई भी परदेस में मजदूरी करते हैं। पिता ने पुलिस को तहरीर देकर हत्या का पर्दाफाश करने की मांग की है। इंस्पेक्टर अरविंद सिंह गौर का कहना है कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या प्रतीत हो रही है। फिर भी हर बिंदु पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed