{"_id":"660c40751a52f5fd68097787","slug":"pratik-and-rehan-selected-for-sports-college-banda-news-c-212-1-bnd1003-108822-2024-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: स्पोर्ट्स कॉलेज के लिए प्रतीक व रेहान चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: स्पोर्ट्स कॉलेज के लिए प्रतीक व रेहान चयनित
Tue, 02 Apr 2024 10:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Tue, 02 Apr 2024 10:59 PM IST
विज्ञापन
बांदा। जनपद की क्रिकेट एसोसिएशन से संबद्ध डीआर क्रिकेट एकेडमी के दो प्रतिभावान क्रिकेट खिलाड़ियों का चयन स्पोर्ट्स कॉलेज में अंडर-12 के लिए हुआ है। चित्रकूट धाम मंडल से मात्र दो ही खिलाड़ियों का चयन किया गया है।
क्रीड़ा सचिव और खिलाड़ियों के कोच राम मिलन गुप्ता ने बताया कि अंडर 12 आयु वर्ग के क्रिकेट खिलाड़ी रेहान उल गौस पुत्र इश्तियाक उल निवासी गुलाब नगर खाईपार और प्रतीक बाजपेई पुत्र कुश बाजपेई निवासी गंगा नगर तिंदवारी रोड का चयन स्पोर्ट्स कॉलेज के लिए हुआ है।
चयनित क्रिकेट खिलाड़ियों का स्पोर्ट्स कॉलेज में प्रवेश के लिए प्रदेश स्तरीय ट्रॉयल 19 व 20 अप्रैल को लखनऊ स्पोर्ट्स कॉलेज में होगा। इस ट्राॅयल में फिजिकल टेस्ट व खेल टेस्ट होगा। बांदा क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव वासिफ ज़मा खां, अध्यक्ष चंद्रमौली भारद्वाज, प्रदीप गुप्ता, रेहान खान, मनोज मिश्रा, मोहित सिंह और एसोसिएशन के सभी सदस्यों व पदाधिकारियों सहित सभी सीनियर खिलाड़ियों ने चयनित खिलाड़ियों बधाई दी है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --