{"_id":"60f712228ebc3e6d1e666350","slug":"power-failure-in-the-homes-of-forty-eight-defaulters-banda-news-knp6414377105","type":"story","status":"publish","title_hn":"अड़तालिस बकायेदारों के घरों की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अड़तालिस बकायेदारों के घरों की बिजली गुल
विज्ञापन
बांदा। पावर कारपोरेशन ने बकायेदारों के घरों की बिजली गुल करने के साथ उन्हें नोटिस जारी करने में तेजी ला दी है। मंगलवार को शहर के कई इलाकों में कारपोरेशन की टीम ने 48 बकायेदारों के कनेक्शन काट दिए।
इनके अलावा एक लाख रुपये से अधिक के बकायेदारों को नोटिस जारी की है। शासन ने शहर के टेलीफोन एक्सचेंज फीडर को सबसे ज्यादा घाटे वाला फीडर चिह्नित किया है। यहां 22 जुलाई से सघन चेकिंग होगी। कारपोरेशन पूर्व में 45 बकायेदारों की आरसी जारी कर चुका है।
मंगलवार को टीम ने शहर के नुनिया मोहाल, छाबीतालाब आदि इलाकों में अभियान चलाया। उपखंड अधिकारी शत्रुघन चौहान और अवर अभियंता कांता प्रसाद ने बताया कि शासन द्वारा चयनित टेलीफोन फीडर पर सर्वाधिक क्षति हो रही है। यहां 22 जुलाई से लगातार टीमें चेकिंग करेंगी।
विज्ञापन
बिजली चोरी और बकाये मेें काटे गए कनेक्शन पुन: जुड़े पाए जाने पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। उपखंड अधिकारी ने बकायेदारों से अदायगी और उपभोक्ताओं से विद्युत चोरी न करने को कहा है।