फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Power burst of temper, the highway jam

बिजली के लिए फूटा गुस्सा, हाइवे किया जाम

Tue, 12 Jul 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Tue, 12 Jul 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
Power burst of temper, the highway jam
बांदा-कानपुर स्टेट हाइवे पर जाम लगाए ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला

चिल्ला। अघोषित विद्युत कटौती और पोल से गिरकर घायल संविदा कर्मी का इलाज न कराने पर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। सादीमदनपुर के पास बांदा-बहराइच स्टेट हाइवे पर अवरोध रखकर चक्का जाम कर दिया। बिजली विभाग के खिलाफ नारे लगाए। एसडीएम के समझाने पर ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ। सादीमदनपुर में 15 दिन से बिजली ठप है। पानी के भी लाले पड़े हैं। गेहूं पिसाने व मोबाइल चार्ज तक के लिए चिल्ला कस्बे जाना पड़ रहा है। बिजली विभाग में कई बार की शिकायतों के बाद भी अधिकारियों ने लाइन दुरुस्त नहीं कराई। मंगलवार को ग्रामीणों का गुस्सा उस वक्त फूट पड़ा जब लाइन दुरुस्त करते समय संविदा कर्मी पोल से गिरकर लहूलुहान हो गया और बिजली विभाग के अधिकारियों ने उसकी अनदेखी कर दी। सैकड़ों ग्रामीण दोपहर में करीब 11 बजे बांदा-बहराइच राज्य मार्ग जाम कर दिया। करीब दो घंटे जाम से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। खासकर जिला अस्पताल से गंभीर हालत में कानपुर के लिए रेफर हुए मरीजों की एंबुलेंस भी फंस गईं। सूचना पर एसडीएम पैलानी पुलिस बल के साथ आए और ग्रामीणों को 24 घंटे के अंदर बिजली लाइन दुरुस्त कराने और घायल संविदा कर्मी का इलाज कराने का भरोसा दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने जाम खत्म कर दिया। इस दौरान मोहम्मद हनीफ फारूकी आदि ग्रामीण मौजूद रहे। चिल्ला थाना प्रभारी निरीक्षक अब्दुल रज्जाक खां व पैलानी व जसुपरा थाने की पुलिस फोर्स मौजूद रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed