फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Poverty and lack of medical care lead to death of newborns.

Banda News: गरीबी व इलाज के अभाव में नवजातों की मौत

Mon, 06 Apr 2026 12:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Mon, 06 Apr 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Poverty and lack of medical care lead to death of newborns.
गंगा, जमुना और सरस्वती। फाइल फोटो
पैलानी। करीब एक सप्ताह पूर्व जन्म लेने वाले तीन नवजात शिशु गरीबी की मार नहीं झेल सके। मां के शरीर में खून की कमी से शिशु पैदा होने के साथ ही अस्वस्थ थे। पिता ने बेटियों के इलाज के लिए लोगों से मदद की गुहार भी लगाई। लेकिन वह अपनी बेटियों को बचा नहीं सका। शनिवार को तीनों की मौत हो गई।
विज्ञापन

अमलोर गांव निवासी कामता उर्फ गेंदा की पत्नी रोशनी ने बीती 31 मार्च को रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में एक साथ तीन पुत्रियों को जन्म दिया था। गरीबी से जूझ रहे पिता की आंखों में जहां बेटियों के जन्म की खुशी थी, वहीं उसके माथे में उनके भरण-पोषण के लिए चिंता भी थी। गेंदा ने अपनी पुत्रियों का नाम गंगा, जमुना और सरस्वती रखा था। लेकिन एक सप्ताह में ही बेटियां उसका साथ छोड़ गईं। पिता ने बताया कि प्रसव के समय पत्नी के शरीर में खून की भारी कमी थी।
विज्ञापन

इससे जन्मी बेटियों का वजन व स्वास्थ्य भी बिगड़ा था। कहा कि कई लोगों से मदद की मांग की, लेकिन समय से मदद नहीं मिल सकी और बेटियां साथ छोड़ गईं। बताया कि शनिवार की दोपहर दो नवजातों ने एक साथ दम तोड़ दिया, जबकि तीसरी शाम होते ही दुनिया छोड़ गई। वहीं घटना से गांव में शोक व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----------------
घटना की जानकारी मिली है। राजस्व कर्मी को भेजकर जांच कराई जाएगी। जांच में मानक अनुरूप मिलने पर पीड़ित को आर्थिक मदद दिलाई जाएगी।
अंकित वर्मा, एसडीएम पैलानी।
----
मां को भेजा मेडिकल कॉलेज, परिवार की मदद का आश्वासन


पैलानी। अमलोर गांव के कामता उर्फ गेंदा सिंह ने अपनी तीन नवजात बच्चियों के निधन की सूचना एसडीएम को दी थी। इसके बाद एसडीएम पीड़ित परिवार से मिलने उनके घर पहुंचे। बच्चियों की मां रोशनी जिनका हीमोग्लोबिन पांच से कम था, को तत्काल एंबुलेंस के माध्यम से मेडिकल कॉलेज भेजा गया। रोशनी की देखभाल के लिए तहसीलदार वेदप्रकाश और लेखपाल निर्देश दिए गए। इसके साथ ही एसडीएम ने परिवार को अंत्योदय कार्ड व आर्थिक मदद का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed