फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Posed threat, police sought in brother's wedding

जताया खतरा, भाई की शादी में मांगी पुलिस

Tue, 24 Nov 2020 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Posed threat, police sought in brother's wedding
बांदा। बसपा सरकार में तत्कालीन विधायक के अतर्रा स्थित आवास पर हुए सामूहिक दुष्कर्म की चर्चित घटना में पीड़िता ने अब फिर अपने और परिवार पर जान का खतरा बताते हुए भाई की शादी में पुलिस सुरक्षा की मांग की है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर घटना के बाद से ही उसे सशस्त्र पुलिस की सुरक्षा मिली हुई थी। फिलहाल मात्र एक हेड कांस्टेबल ही उसकी सुरक्षा में तैनात है।
विज्ञापन

मंगलवार को यहां पुलिस महानिरीक्षक के.सत्यनारायणा से मिलकर दी अर्जी में कहा कि उसके मामले में पूर्व विधायक को सीबीआई कोर्ट से 10 वर्ष की सजा हुई है। पूर्व विधायक इस समय जमानत पर है। उसे और उसके परिवार को जान का खतरा है। पीड़िता ने कहा कि 6 दिसंबर को उसके भाई की बारात चित्रकूट जानी है। ऐसे में सुरक्षा के लिए 6 व 7 दिसंबर को पर्याप्त पुलिस बल उपलब्ध कराया जाना जरूरी है।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि पुलिस महानिरीक्षक ने चित्रकूट के पुलिस अधीक्षक को सुरक्षा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। पीड़िता का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर घटना के बाद वर्ष 2010 में उसे मिली पुलिस सुरक्षा में 10 सशस्त्र सुरक्षा कर्मी शामिल थे। अब मात्र एक हेड कांस्टेबल ही बचा है। शेष को स्थानीय पुलिस ने वापस कर लिया है जबकि सुप्रीम कोर्ट ने सुरक्षा वापसी का कोई आदेश नहीं दिया है। पीड़िता परिवार के साथ नरैनी में रह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed