फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Polling station: No electricity, no water, problem of ramp too

मतदान केंद्र : बिजली न पानी, रैंप की भी परेशानी

Fri, 10 May 2024 11:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
Polling station: No electricity, no water, problem of ramp too
बांदा/बबेरू/जसपुरा। बांदा-चित्रकूट लोकसभा के लिए 20 मई को मतदान कराया जाएगा। राजनीतिक दल, प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारियों ने चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी है, लेकिन जिन मतदान केंद्रों में इस चुनावी रण का फैसला होना है वहां बिजली की व्यवस्था नहीं है। साथ ही पानी का भी कोई प्रबंध नहीं है।
विज्ञापन


पिछले विधान सभा चुनाव में जिन मतदान केंद्रों में बिजली नहीं थी वहां पर शासन ने कनेक्शन कराने के लिए बाकायदा बजट उपलब्ध कराया था। ताकि मतदान केंद्र बिजली से रोशन रहे। यहां तक कि जहां पानी का प्रबंध नहीं था वहां हैंडपंप लगवाए गए थे। दिव्यांगों के लिए रैंप बनवाएं गए थे। लेकिन चुनाव के बाद उचित देखभाल न होने से बिजली के तार टूट गए। मीटर गांव के लोग उखाड़ ले गए। किसी हैंडपंप की चैन टूटी है तो किसी का हत्था। हैंडपंप भी शोपीस बने हुए हैं। रैंप भी टूट गए।
विज्ञापन


बबेरू संवाद सहयोगी के अनुसार मतदान केंद्र प्राथमिक विद्यालय चौबेन थोक भाग संख्या 69 में जलभराव की समस्या है। नल सब लीकेज है। शौचालय चोक पड़े है। जसपुरा संवाद सहयोगी के अनुसार मतदान केंद्र प्राथमिक विद्यालय महिला डेरा में दो हैंडपंपों में एक खराब पड़ा है। बिजली तो है पर तार व बोर्ड टूटे पड़े है। नरैनी संवाद सहयोगी के अनुसार कई मतदान केंद्रों में पानी, बिजली की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में मतदाताओं को मतदान दिवस के दिन खासी दिक्कतें होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार का कहना है कि सेक्टर मजिस्ट्रेट निरंतर मतदान केंद्रों को निरीक्षण कर व्यवस्थाएं दुरूस्त करा रहे है। मतदान दिवस को पानी, बिजली, सफाई, छाया आदि सभी व्यवस्थाएं दुरूस्त रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed