फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Poll of open container zone under commissioner's inspection

आयुक्त के निरीक्षण में खुली कंटेनमेंट जोन की पोल

Mon, 17 Aug 2020 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Poll of open container zone under commissioner's inspection
संक्रमित के मोहल्ले का निरीक्षण करते मंडलायुक्त गौरव दयाल और पुलिस महानिरीक्षक के.सत्यनारायण। ? - फोटो : BANDA
बांदा। शहर के कंटेनमेंट क्षेत्रों का सोमवार को मंडलायुक्त गौरव दयाल और पुलिस महानिरीक्षक के. सत्यनारायण ने भ्रमण कर जायजा लिया। लापरवाहियां और अव्यवस्थाएं उजागर हुईं। कुछ कंटेनमेंट इलाकों में दुकानें खुली होने और लोगों की आवाजाही देखकर आयुक्त ने सख्त नाराजगी जताई। इन इलाकों में पेयजल का भी संकट पाया गया। आयुक्त ने सिटी मजिस्ट्रेट को निर्देश दिया कि तत्काल टैंकरों से पानी उपलब्ध कराया जाए।
विज्ञापन

आयुक्त और आईजी ने शहर के कंटेनमेंट जोन गायत्री नगर और मर्दन नाका मनोहरीगंज का औचक निरीक्षण किया। गायत्री नगर में ड्यूटी पर तैनात डा.ऋतंभरा से जानकारी ली। बताया गया कि इस जोन में अब तक 140 लोगों की कांटेक्ट ट्रेसिंग और सैंपलिंग की जा चुकी है। मंडलायुक्त ने यहां दो परिवार के सदस्यों को होम आइसोलेशन के लिए सीएमओ को निर्देश दिए।
विज्ञापन

स्थानीय बाशिंदों ने पेयजल संकट की शिकायत की। आयुक्त ने सिटी मजिस्ट्रेट को तत्काल टैंकरों की व्यवस्था के निर्देश दिए। आयुक्त और आईजी ने मनोहरीगंज के निरीक्षण में देखा कि कंटेनमेंट क्षेत्र के 100 मीटर दायरे में सभी दुकानें खुली हुई हैं। लोगों की आमदरफ्त भी बरकरार थी। आयुक्त ने कड़ी नाराजगी जताई। वहां ड्यूटी कर रहे पुलिस कर्मियों को यह भी नहीं पता था कि यहां कोरोना पॉजिटिव केस पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने निरीक्षण में मौजूद सिटी मजिस्ट्रेट सुरेंद्र सिंह को निर्देश दिए कि कंटेनमेंट जोन के 100 मीटर दायरे में माइक या पोस्टर से प्रचार-प्रसार किया जाए कि लोग घरों में रहं। मॉस्क लगाएं। आसपास की दुकानें खुली न रहें। आयुक्त ने पूरे मोहल्ले को सैनिटाइज कराने के निर्देश दिए। सिटी मजिस्ट्रेट से कहा कि 24 घंटे के अंदर यह सारी व्यवस्थाएं दुरुस्त की जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed