फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Politics heats up over the deaths of two innocent brothers.

Banda News: दो मासूम भाइयों की मौत पर सियासत गरमाई

Mon, 05 Oct 2026 11:01 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Mon, 05 Oct 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
Politics heats up over the deaths of two innocent brothers.
फोटो-33- हनुमान दास राजपूत। स्रोत सोशल मीडिया।
बांदा। नरैनी के नंदवारा गांव में दो मासूम भाइयों की मौत के मामले में आरोप-प्रत्यारोप बढ़ गए हैं।
विज्ञापन

हत्याकांड में नामजद पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेंद्र पाल वर्मा ने जौनपुर सांसद बाबू सिंह कुशवाहा पर आरोप लगाए। इसके जवाब में जनअधिकार पार्टी के जिलाध्यक्ष हनुमान दास राजपूत ने वीडियो बयान जारी कर पलटवार किया है।
महेंद्र पाल वर्मा ने बाबू सिंह कुशवाहा और उनके भाई शिवशरण कुशवाहा पर अपनी मां कुसुमा देवी को धमकाने का आरोप लगाया। उसने मारपीट का भी आरोप लगाया। वायरल वीडियो में हनुमान दास राजपूत ने महेंद्र पाल वर्मा पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि मृतक बच्चे महेंद्र पाल वर्मा के परिवार के नहीं थे।
विज्ञापन

राजपूत ने आरोप लगाया कि महेंद्र पाल वर्मा की बच्चों के पिता भइयाराम से रंजिश थी। छह अगस्त को महेंद्र पाल वर्मा भवानीदीन का पक्ष लेते हुए भइयाराम के घर धमकाने गए थे। 16 अगस्त को उन्होंने भइयाराम की पत्नी से मारपीट भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


महेंद्र पाल वर्मा पर अन्य आरोप
हनुमान दास राजपूत ने आरोप लगाया कि भवानीदीन महेंद्र पाल वर्मा के असलहे के साथ चलता है। इसी कारण महेंद्र पाल वर्मा ने उसका पक्ष लिया। उन्होंने कहा कि समाज के नेता शिवशरण जब पीड़ित परिवार से मिले, तो उनके खिलाफ आरोप लगाए गए। राजपूत ने महेंद्र पाल वर्मा के कृत्यों को समाज द्वारा माफ न किए जाने की बात कही। संवाद न्यूज एजेंसी इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं करती है; पुलिस जांच से ही स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed