फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   political leader ajeej vivek singh has died on 1st may in delhi

कांग्रेस के दिग्गज नेता और हर दिल अजीज विवेक सिंह दुनिया से विदा, अस्वस्थ होने पर दिल्ली में कराया था भर्ती

Fri, 01 May 2020 09:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
political leader ajeej vivek singh has died on 1st may in delhi
कांग्रेस के पूर्व विधायक विवेक कुमार सिंह। (फाइल फोटो) - फोटो : BANDA
बांदा में मई दिवस की सुबह दुखद खबर लेकर आई। कांग्रेस के दिग्गज और हरदिल अजीज नेता पूर्व मंत्री विवेक सिंह का सुबह 7 बजे दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया। उनके शव का सैंपल लेकर कोरोना संक्रमण जांच के लिए भेजा गया है। देर शाम तक दिल्ली में ही रिपोर्ट आएगी। वे लगभग 63 वर्ष के थे। निधन की खबर आते ही यहां शोक छा गया। हर दल के नेताओं ने श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्र संघ महामंत्री के रूप में सक्रिय हुए विवेक सिंह 1997 में पहली बार बांदा सदर सीट से कांग्रेस और बसपा गठबंधन से विधायक चुने गए। कल्याण सिंह के मुख्यमंत्रित्व वाली सरकार में राज्यमंत्री बने। वर्ष 2007 के चुनाव में फिर कांग्रेस से विधायक बने। वर्ष 2012 में तीसरी बार विधायक चुने गए। इसके पूर्व सन 2002 में तिंदवारी से भाजपा के टिकट पर विधान सभा चुनाव लड़ा था। वे अधिवक्ता भी थे।
विज्ञापन

क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारी भी रहे। मंत्रित्व व विधायक के काल में अपने काम करने के अनूठे तौर-तरीकों से उन्होंने लोगों का खूब मनमोहा। जनहित के मुद्दों पर सरकार में रहते हुए भी विपक्षी की भूमिका अदा करने में गुरेज नहीं करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

निधन की खबर आते ही सिविल लाइन स्थित उनके आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लग गया। हालांकि परिवार उनके साथ दिल्ली में है। विवेक सिंह कुछ दिनों से बीमार थे और दिल्ली में ही उनका इलाज चल रहा था। गुरुवार की रात हालत बिगड़ने पर वेंटीलेटर पर रखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed