फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   political

मोदी जी, आप यूपी में हैं, क्या सरकार से जवाब मांगेंगे

Mon, 13 Dec 2021 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
political
नरैनी/करतल। नगर पंचायत की गोशाला से अन्ना गोवंश को मध्य प्रदेश की वीरान और खूंखार जानवरों वाली घाटियों में छोड़ देने और डेढ़ दर्जन से ज्यादा मरी-अधमरी गायों को दफन कर देने की चर्चित घटना में अब कांग्रेस भी कूद पड़ी है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने सोमवार को ट्वीट कर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री पर निशाना साधा है।
विज्ञापन

प्रियंका ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित करते हुए लिखा है कि ‘बांदा प्रशासन ने गायों को जिंदा दफना दिया। आपकी सरकार में गोशालाओं में गौमाता क्रूरता और अमानवीयता का शिकार हैं’। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित करते हुए लिखा है कि ‘आज आप उत्तर प्रदेश में हैं। क्या आप गोशालाओं की दुर्दशा पर उत्तर प्रदेश सरकार से जवाब मांगेंगे’। प्रियंका के ट्वीटर हैंडल से सोमवार को सिर्फ यही ट्वीट किया गया। अमर उजाला डॉट काम पर चली खबर को शेयर भी किया गया। गायों को जिंदा दफन करने की घटना पूरे देश में चर्चा का विषय बन गई है।
विज्ञापन

हाईकमान को रिपोर्ट देगी आठ सदस्यीय कमेटी
प्रियंका गांधी के ट्वीट के बाद प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने मामले की जांच के लिए आठ सदस्यीय कमेटी गठित की है। यह कमेटी जांच कर अपनी रिपोर्ट हाईकमान को सौंपेगी। कमेटी में चित्रकूट (एमपी) के विधायक नीलांशू चतुर्वेदी, बांदा के पूर्व विधायक शिरोमणि भाई, प्रदेश कांग्रेस सचिव राहुल राय, अखिलेश शुक्ल, बांदा जिलाध्यक्ष प्रद्युम्न दुबे लालू, पूर्व जिलाध्यक्ष साकेत बिहारी मिश्र, पीसीसी सदस्य मुमताज अली और नरैनी ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष अनिरुद्ध पांडेय को शामिल किया गया है। इसके अलावा प्रदेश भर की जिला व शहर कांग्रेस कमेटियों, प्रकोष्ठों को पत्र जारी कर गोशालाओं में सद्बुद्धि यज्ञ व प्रायश्चित यात्रा निकालने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed