{"_id":"61a710cfcdb46e5c7c6d68d8","slug":"political-banda-news-knp666972611","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन अधिकार पार्टी ने की प्रत्याशी की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन अधिकार पार्टी ने की प्रत्याशी की घोषणा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जन अधिकार पार्टी ने शुरू की प्रत्याशियों की घोषणा
बांदा। जन अधिकार पार्टी ने भी विधान सभा चुनाव के लिए सरगर्मियां तेज कर दी हैं। मतदाताओं को भरोसा दिलाया है कि सरकार बनने पर सरकारी अस्पतालों में 10 रुपये के पर्चे पर 10 लाख रुपये का इलाज मुफ्त होगा। वृद्धों, विधवाओं और दिव्यांगों को 5000 मासिक पेंशन दी जाएगी। पार्टी ने प्रत्याशियों की घोषणा भी शुरू कर दी है। बांदा सदर सीट से पार्टी के जिलाध्यक्ष हनुमानदास राजपूत को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। अन्य सीटों के लिए भी शीघ्र प्रत्याशी घोषित किए जाएंगे।
मंगलवार को पार्टी के जिला कार्यालय में चित्रकूटधाम मंडल अध्यक्ष गिरधारी लाल कुशवाहा ने मीडिया को यह जानकारी दी। बुंदेलखंड एवं मध्य प्रदेश प्रभारी कृष्ण नारायण सिंह कुशवाहा भी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रदेश में पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यकों के अधिकारों का हनन हो रहा है। महिला अपराध की घटनाएं बढ़ी हैं। खाद-बीज महंगा है। पदाधिकारियों ने घोषित प्रत्याशी हनुमान दास का माला पहनाकर स्वागत किया।
शिवशरण कुशवाहा, प्रदेश महासचिव विजय बहादुर कुशवाहा, मंडल प्रभारी रविकांत कुशवाहा, जिला प्रभारी शंकरलाल वर्मा सहित राजनारायण कुशवाहा, चंद्र किशोर, आनंद कुमार, मंजू सिंह कुशवाहा, प्रेमा कुशवाहा, आरती कुशवाहा, सौरभ कुशवाहा, उर्मिला कुशवाहा, मनीष कुशवाहा, बृजेश आदि उपस्थित रहे।