फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Police won the final by defeating Mirzapur in a thrilling match

Banda News: मिर्जापुर को रोमांचक मुकाबले में हराकर पुलिस ने जीता फाइनल

Fri, 31 Jan 2025 12:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Police won the final by defeating Mirzapur in a thrilling match
गोयरा मुगली स्टेडियम में विजेता उत्तर प्रदेश पुलिस टीम। - फोटो : स्रोत खेल विभाग
बांदा। एजुकेशन स्पींस्ट एफ वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से गोयरा मुगली मिनी स्टेडियम में प्रदेश स्तरीय वाॅलीबाॅल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कई जिलों की टीमों ने प्रतिभाग किया। फाइनल मैच में रोमांचक मुकाबले के बीच उत्तर प्रदेश पुलिस की टीम ने मिर्जापुर को हराया और कप पर कब्जा किया।
विज्ञापन

मिनी स्टेडियम गोयरा मुगली में चार दिवसीय प्रदेश स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 26 व 27 जनवरी को ग्रामीण स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता कराई गई। इसमें पौथिया, गोयरा, बरौर, इचौली, पटना, परीक्षा नौहाई, खरेला, सजेती सहित नौ टीमों ने प्रतिभाग किया। फाइनल मैच में परौर और गोयरा के बीच मुकाबला हुआ। बरौर ने 25-20 पहला सेट, दूसरा सेट 25-23 के अंतर से जीता और विजेता बना।
विज्ञापन

28 व 29 जनवरी को राज्य स्तरीय शहरी अंचल वालीबाल टूर्नामेंट हुआ। इसमें उत्तर प्रदेश पुलिस, मिर्जापुर, पटना (बिहार), मुजफ्फर नगर, प्रयागराज, देव एकेडमी, प्रयागराज, साईं हॉस्टल गुजरात, फैजाबाद की टीमों के बीच मैच खेले गए। सेमी फाइनल में उत्तर प्रदेश पुलिस व प्रयागराज हॉस्टल के बीच खेला गया। उत्तरप्रदेश पुलिस ने पहले सेट में 25-22 व दूसरे सेट में 23-25 के अंतर से मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई। दूसरा सेमी फाइनल मिर्जापुर व मुजफ्फर नगर के बीच हुआ। इसमें मिर्जापुर ने पहले सेट में 25-18 व दूसरा सेट 25-22 के अंतर से जीता। फाइनल मैच उत्तर प्रदेश पुलिस व मिर्जापुर के बीच हुआ। उत्तर प्रदेश पुलिस ने पहले सेट में 25-23 व दूसरे सेट में 25-18 के अंतर से जीत हासिल की। इस मौके पर इंद्रवीर, महेश गर्ग, कय्यूम खान, शहीद आदि निर्णायक रहे। विजेता व उप विजेता टीमों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed