फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Police will conduct a search operation to locate licensed guns

Banda News: लाइसेंसी बंदूक का पता लगाने के लिए पुलिस चलाएगी सर्च अभियान

Sat, 14 Jun 2025 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jun 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Police will conduct a search operation to locate licensed guns
बांदा। चिल्ला थाना क्षेत्र के एक गांव में तीन वर्षीय मासूम के साथ दरिंदगी के बाद मौत होने से लोगों में उबाल है। ग्रामीणों की मांग पर पुलिस अब आरोपी के घर में सर्च अभियान चलाएगी। अगर बंदूक या लाइसेंस घर में नहीं मिला तो आरोपी पिता के नाम नोटिस भेजा जाएगा। ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी के पिता के पास दो नाली बंदूक का लाइसेंस है, लेकिन वर्तमान में वह बंदूक कहां है, इसका किसी को पता नहीं है। मासूम की मां की माने तो घटना के दिन आरोपी ने घर से बंदूक निकालकर उसे जान से मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन

दुष्कर्म पीड़िता मासूम के दफन होने के दो दिन बाद भी लोगों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा। गांव के लोगों की नजर आरोपी के मकान में लगी हुईं हैं, जिस मकान से अक्सर वह अपने पिता की दो नाली लाइसेंसी बंदूक को दिखाकर लोगों पर धौंस जमाता था। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक आरोपी का घर ध्वस्त होते नहीं देख लेते तब तक उन्हें चैन नहीं आएगा।
विज्ञापन

गांव वालों ने जिलाधिकारी जे. रीभा व पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल से आरोपी के पिता के शस्त्र लाइसेंस को निरस्त करने की मांग भी की है। इस पर पुलिस अब आरोपी सुनील निषाद के घर का सर्चिंग अभियान करने की रणनीति पर अमल करने जा रही है। वर्तमान में आरोपी सुनील का पिता लोटन प्रसाद अपनी पत्नी सावित्री के साथ गुजरात के सूरत में हाेना बताया जा रहा है। वह किसी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड है।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन....


आरोपी सुनील निषाद के पिता के नाम दो नाली बंदूक का लाइसेंस होने की जानकारी मिली है। हालांकि बंदूक अब तक पुलिस को नहीं मिली है। चार्जशीट कोर्ट में दाखिल होने के बाद वह आरोपी के घर सर्च अभियान चलाकर शस्त्र की खोज कराएंगे। अगर शस्त्र और लाइसेंस नहीं मिला तो पिता के नाम नोटिस भेजा जाएगा। -पलाश बंसल, पुलिस अधीक्षक, बांदा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed