फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Police should file a report against the debtor farmer and investigate

Banda News: कर्जदार किसान के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना करे पुलिस

Mon, 31 Mar 2025 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 Mar 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Police should file a report against the debtor farmer and investigate
बांदा। किसान क्रेडिट कार्ड के जरिए लिया गया ऋण जब किसान ने बैंक को अदा नहीं किया तो शाखा प्रबंधक ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। धारा 175-3 के तहत प्रार्थना पत्र दिया। सीजेएम न्यायालय ने तिंदवारी पुलिस को किसान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना करने के आदेश पारित किए हैं।
विज्ञापन

आर्यावर्त बैंक शाखा पल्हरी के बैंक से ग्राम भिड़ौरा निवासी लालबहादुर सिंह ने मिरगहनी गांव में स्थित भूमि को बंधक करके 15 लाख रुपये का कर्ज लिया था। आठ वर्ष तक कर्ज अदा न करने पर बैंक कर्मचारी किसान के घर पहुंचे और ऋण अदायगी की बात कही, लेकिन किसान ने ऋण अदा नहीं किया। किसान ने बैंक के साथ धोखाधड़ी करते हुए ऋण में बंधक की गई जमीन को ऋण भार सहित तिंदवारी निवासी अभय प्रताप को 31 अक्टूबर 2022 को बेच दिया।
विज्ञापन

बैंक कर्मचारी व शाखा प्रबंधक किसान के घर पहुंचे और तकादा किया, इस पर किसान ने बैंक शाखा प्रबंधक व कर्मचारी से अभद्रता की। शाखा प्रबंधक आकाश सिंह भदौरिया ने थानाध्यक्ष तिंदवारी व पुलिस अधीक्षक को प्रार्थनापत्र देकर किसान के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करानी चाही, लेकिन पुलिस ने मामले को टाल दिया। परेशान होकर बैंक शाखा प्रबंधक ने अदालत का दरवाजा खटखटाते हुए सीजेएम न्यायालय में धारा 175-3 के तहत प्रार्थना पत्र दिया। मामले की सुनवाई करते हुए सीजेएम अदालत ने तिंदवारी थाना पुलिस को किसान के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करते हुए विवेचना करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed