{"_id":"608af6978ebc3e8d1d4f3fdc","slug":"police-medical-covid-19-doctor-collage-banda-news-knp6260108162","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड मरीज की मौत पर तीमारदार-डाक्टर भिड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड मरीज की मौत पर तीमारदार-डाक्टर भिड़े
विज्ञापन
बांदा। कोरोना से अपनों को बेमौत मरता देख आपा खो रहे तीमारदारों और रात-दिन ड्यूटी से थके-हारे डाक्टरों के बीच आई सहनशीलता की कमी मेडिकल कॉलेज में रोजाना बवाल, हंगामे और विवाद की जड़ बन रहे हैं। बुधवार की रात मेडिकल कॉलेज में भर्ती महिला की कोरोना से मौत के बाद आपा खो बैठे पुत्रों, तीमारदारों तथा डाक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों के बीच जमकर संघर्ष हुआ। दोनों गुटों में देर तक चली मारपीट में कई जख्मी हो गए।
मृतक महिला के बेटे को गंभीर चोट आईं। लेटलतीफ पहुंची पुलिस ने बमुश्किल दोनों पक्षों को शांत कर हालात काबू में किए। घायल युवकों का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया। उन्होंने डाक्टर और स्वास्थ्य कर्मियों के विरुद्ध बंधक बनाकर बुरी तरह पीटने की तहरीर दी है। उधर, मेडिकल कालेज प्रशासन और स्वास्थ्य कर्मियों ने तीमारदारों पर उनके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। इंदिरा नगर निवासी सुनील कुमार सोनी ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में कहा कि कोविड पॉजिटिव 52 वर्षीय मां को लेकर बुधवार को दोपहर मेडिकल कालेज में भर्ती कराया था।
मां के इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज डाक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ से कई बार आरजू-मिन्नत की, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। अंतत: देर रात इलाज के अभाव में मां ने दम तोड़ दिया। पुन: सही से चेकअप करने के लिए मिन्नत की तो डाक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ सहित 15-20 अज्ञात लोगों ने बंधक बनाकर लाठी-डंडों व लोहे की राड से पीटा। उसके भाई राजेश व विवेक सोनी को भी गंभीर चोटें आईं। प्रभारी निरीक्षक जय श्याम शुक्ला ने बताया कि जांच की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
इंसेट---
हाथ-पैर जोड़ने के बाद ड्यूटी पर आए डाक्टर
बांदा। राजकीय मेडिकल कॉलेज में हुई मारपीट पर प्रधानाचार्य डा. मुकेश कुमार यादव का कहना था कि डाक्टर और नर्स जान को खतरे में डालकर मरीजों का इलाज कर रहे हैं। मरीज बच नहीं रहा तो रिश्तेदार डाक्टरों और नर्सों को मार रहे हैं। मारपीट से नाराज डाक्टर और नर्सों ने उनके घर का घेराव कर दिया। उन्होंने हाथ-पैर जोड़कर ड्यूटी पर लौटाया। यह भी कहा कि डाक्टर और नर्स ड्यूटी न करते तो ऑक्सीजन वाले मरीजों में सबकी मृत्यु हो जाती है। प्रधानाचार्य ने कहा कि मरीज की मौत होने पर रिश्तेदारों ने डाक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। वह तीन साल से मेडिकल कालेज परिसर की सुरक्षा के लिए सिक्योरिटी की मांग कर रहे हैं।
इंसेट---
नए बंदियों को अस्थायी जेल डॉयट में रखा जाएगा
14 दिन क्वारंटीन के बाद बंदियों को भेजा जाएगा जेल
कोरोना के बढ़ते केसों पर फिर चालू हुई अस्थायी जेल
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। बाहुबली विधायक और गैंगस्टर मुख्तार अंसारी समेत कई बंदियों के कोरोना संक्रमित होने के बाद जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने कारागार प्रशासन को अस्थायी जेल बनाने के निर्देश दिए हैं। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) को अस्थायी जेल बनाया गया है। यहां नए बंदियों को 14 दिन तक क्वारंटीन पर रखा जाएगा। जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें मुख्य जेल भेजा जाएगा।
पिछले वर्ष संक्रमण के दौरान भी अस्थायी जेल खोली गई थी, लेकिन संक्रमण कम होने पर पिछले वर्ष मार्च माह में इसे बंद कर दिया गया था। कारागार अधीक्षक प्रमोद तिवारी ने बताया कि डायट परिसर में खुली अस्थायी जेल में व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को पत्र भेजे गए हैं। अस्थायी जेल में सुरक्षा के लिए पुलिस अधीक्षक से पुलिस व पीएसी जवानों की मांग की गई।
सीएमओ से दवाओं समेत चिकित्सक स्टाफ तैनात करने और पालिका ईओ से नियमित सफाई, सैनिटाइजेशन सहित पेयजल आपूर्ति को कहा गया है। होमगार्डों की तैनाती के लिए जिला कमांडेंट होमगार्ड को भी अधीक्षक ने पत्र भेजा है। अस्थायी जेल के संचालन व अभिलेखों के रखरखाव की जिम्मेेदारी भी जेल अफसरों को सौंपी गई है। इसके अलावा प्रधानाचार्य डायट, संभागीय परिवहन अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी व अधिशासी अभियंता पीडब्लूडी को भी जिम्मेदारियां दी गई हैं।
इंसेट---
पूर्ति विभाग के सात लोग संक्रमित
बांदा। कोविड-19 संक्रमण से जिला पूर्ति विभाग भी नहीं बच सका। एक साथ अफसरों, कर्मियों के कोरोना संक्रमित होने पर विभाग में ताला पड़ गया। जिला पूर्ति अधिकारी राजीव तिवारी ने बताया कि विभाग में कार्यरत एक क्षेत्रीय अधिकारी, दो सप्लाई इंस्पेक्टर, चार आपूर्ति लिपिक कोविड संक्रमित होकर आइसोलेशन में हैं। पूर्व में वह भी संक्रमित हो चुके हैं।
इंसेट---
कोरोना के बढ़ रहे केसों पर एडवाइजरी जारी
होम आइसोलेशन वाले मरीज अलग कमरे में रहें
निजी चिकित्सकों से भी मरीज ले सकेंगे परामर्श
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते केसों पर स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। कहा कि बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें। बुजुर्गों और बच्चों को घर से बाहर न जाने दें और मास्क लगाकर निकलें। भीड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें। चेहरे को छूने से पहले हाथ धुलें या सैनिटाइज करें।
सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा ने कहा कि इंटीग्रेटेड कोविड कमांड सेंटर पर 05192-22162, 25, 26, 27, 28, 29 या 05192-224872 व 8400542101 पर जानकारी दें। 24 घंटे में आरआर टीम आकर मरीजों को देखेगी। होम आइसोलेशन अथवा हास्पिटल में भर्ती कराएगी। हास्पिटल के लिए एंबुलेंस की मांग आईसीसीसी पर करें। होम आइसोलेशन वाले रोगी के पास मास्क, थर्मामीटर, पल्स ऑक्सीमीटर, हाईपोक्लोराइट साल्यूशन तथा ग्लब्स जरूरी है। अलग कमरे में रहकर अलग बाथरूम, शौचालय का प्रयोग करेंगे। नियमित दवाएं लें। सीएमओ ने मरीजों को परामर्श के लिए निजी चिकित्सकों के मोबाइल नंबर भी जारी किए हैं।
बताया कि डॉ. नरेंद्र गुप्ता (9839393133) से सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक, डॉ. हर्ष भार्गव (6392992148) से शाम 7 से रात 9 बजे, डॉ. मोहम्मद रफीक (9415144044) से शाम 7:30 से 9 बजे तक, डॉ. अतुल सक्सेना व डॉ. मोनिका सक्सेना (9839308560) से सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक मरीज परामर्श ले सकते हैं। डॉ. राजेश शर्मा (9451428906), डॉ. जार्ज विक्रम सिंह (7309866751) व डा. प्रज्ञा प्रकाश (9935552174) से शाम 5 से 7 बजे तक संपर्क किया जा सकता है। डॉ. भूपेंद्र सिंह (8601475620) दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक, डा. अनुराग श्रीवास्तव (7905646389) सुबह 9 से 11, डॉ. डीसी श्रीवास्तव व डॉ. मोनिका श्रीवास्तव (9839894733) सुबह 10 से 12 और डॉ. अनूप कुमार (9634982009) सुबह 11 से 3 बजे तक मोबाइल पर परामर्श के लिए उपलब्ध रहेंगे।