फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Police is your friend, if anyone troubles you then tell us: CO

पुलिस आपकी दोस्त, कोई परेशान करे तो हमें बताएं : सीओ

Sun, 29 Sep 2024 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
Police is your friend, if anyone troubles you then tell us: CO
अतर्रा (बांदा)। लखन कॉलोनी स्थित सरस्वती इंटर कॉलेज में अमर उजाला की ओर से पुलिस की पाठशाला की गई। इसमें पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को महिला कानूनों के बारे में बताया। उनके सवालों के जवाब भी दिए। सीओ ने कहा कि पुलिस आपकी दोस्त है, कोई परेशान करे तो हमें बताएं।
विज्ञापन

सीओ प्रवीण कुमार यादव ने छात्राओं से कहा कि कोई अराजकतत्व परेशान करे तो पुलिस से शिकायत करें है। पुलिस को दोस्त समझें। सोशल मीडिया के इस्तेमाल में सतर्क रहें। कहा कि फेंक आईडी से छात्राओं और महिलाओं को निशाना बनाया जा रहा है। यह भी कहा कि बढ़ते अपराध के खिलाफ छात्राएं आवाज उठाएं। पुलिस आपकी मदद के लिए तैयार है।
विज्ञापन

मिशन शक्ति प्रभारी रक्षा सेन ने महिला साइबर अपराध, एंटी रोमियो से जुड़ी जानकारी दी। कहा कि आपातकालीन सेवा के लिए यूपी-112, साइबर हेल्पलाइन 1930, वूमेन पावर लाइन 1090, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, चाइल्ड लाइन 1098, घरेलू हिंसा 181, स्वास्थ्य सेवा 102, नंबरों का उपयोग कर सकती हैं। कोतवाली इंचार्ज प्रभारी प्रेमपाल सिंह ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसआई दीपक सैनी, महिला आरक्षी अनीता यादव, निशा चौहान, सोनम, ज्योति, पवन पाल, अरविंद यादव, केके यादव, अजय पांडेय के साथ कॉलेज के प्रधानाचार्य गोपाल कृष्ण पांडेय, सतीश भार्गव, शिवाकांत, नीरज शर्मा, विष्णु वाजपेई, उमाकांत, चंद्रकेश, संतोष, सीता शुक्ला भी मौजूद रहे। संचालन शिक्षक सतीश भार्गव ने किया।

छात्राओं के सवाल, अफसरों के जवाब
बारहवीं की छात्रा काजल गिरी ने सवाल किया कि साइबर अपराध होने पर क्या करें। सीओ ने कहा कि सबसे पहले साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत करें। नजदीकी थाने को तुरंत सूचना दें। ग्याहरवीं की हिमांशी मिश्रा ने पूछा रास्ते में कोई परेशान करे तो किससे शिकायत करें। मिशन शक्ति प्रभारी एसआई रक्षा सेन ने कहा हेल्पलाइन नंबर-112, 1090 पर शिकायत दर्ज करा सकती हैं। आपकी पहचान गोपनीय रखी जाती है। दसवीं की सृष्टि गुप्ता ने सवाल किया कि पुलिस वाले ही गलत व्यवहार करें तो किससे शिकायत करें। इस पर एसआई दीपक सैनी ने कहा कि इसकी शिकायत हेल्पलाइन नंबर-112 और 1076 पर कर सकती हैं।


छात्राओं को मिशन शक्ति से कराया परिचित
कोतवाली की महिला आरक्षी अनीता यादव व निशा चौहान ने कॉलेज की करीब 30-40 छात्राओं के रजिस्टर व फार्म में नाम दर्ज किए। उन्हें मिशन शक्ति के बारे में बताया और अपना मोबाइल नंबर दिया। कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या पर बेझिझक फोन कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed