{"_id":"5daa01318ebc3e012f2821ce","slug":"police-is-collecting-49-lakhs-daily-from-sand-trucks-banda-news-knp5205885168","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालू ट्रकों से पुलिस रोज वसूल रही 49 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालू ट्रकों से पुलिस रोज वसूल रही 49 लाख
विज्ञापन
बांदा। बुंदेलखंड ट्रक एसोसिएशन ने फिर ज्ञापन देकर पुलिस पर अवैध खनन और ओवरलोडिंग कराने तथा अवैध वसूली की शिकायत मुख्यमंत्री को भेजी है। एसोसिएशन ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट में अपना ज्ञापन में डीएम कक्ष के बाहर दीवार पर चस्पा किया। आरोप लगाया कि कई थानों की पुलिस बालू ट्रकों से रोजाना करीब 49 लाख रुपये की अवैध वसूली कर रही है।
9 सूत्री ज्ञापन में कहा गया है कि नरैनी के नसेनी, लहुरेटा व रिसौरा में अवैध खनन और परिवहन कराया जा रहा है। वहां की पुलिस प्रत्येक वाहन से 7000 रुपये प्रति चक्कर वसूल रही है। गिरवां पुलिस पर ट्रकों को नो-इंट्री के नाम पर रोकने और धौंस-धमकी देकर 5 से 7 हजार रुपये प्रति ट्रक वसूलने के आरोप लगाए। मटौंध थाना पुलिस पर भी सात हजार रुपये प्रति ट्रक प्रति चक्कर लेने की शिकायत की है।
कहा कि एमपी की सीमा पर बांदा में डंप बालू के फर्जी प्रपत्र दिए जा रहे हैं। प्रपत्र की जांच हो। ट्रक आपरेटर्स ने आरोप लगाया कि मटौंध, गिरवां, नरैनी थानों से रोजाना लगभग 700 बालू ट्रकों की निकासी होती है। 7000 रुपये प्रति ट्रक की दर से प्रतिदिन लगभग 49 लाख रुपये ट्रक मालिकों से अवैध वसूले जा रहे हैं। कहा कि इतनी वसूली तो सपा और बसपा सरकार में भी नहीं थी। अधिकारी कुछ सुनने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
ज्ञापन देने वालों में एसोसिएशन संरक्षक जयराम सिंह, अध्यक्ष शिवकरण सिंह, उपाध्यक्ष हर्षित सिंह सहित यूसुफ अली, निर्भय सिंह मोंटी, रुद्र प्रताप सिंह, दिनेश सिंह, शैलेंद्र सिंह, अमर सिंह, राजीव सिंह, रामजी गुप्ता, धर्मेंद्र सिंह, निरंजन सिंह आदि शामिल हैं।