{"_id":"5eb6da938ebc3e9030600481","slug":"police-beats-a-swiper-in-banda-banda-news-knp55931478","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदाः ड्यूटी से लौट रहे सफाई कर्मी पर पुलिस का टूटा कहर, कर्मी कार्रवाई की करें मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदाः ड्यूटी से लौट रहे सफाई कर्मी पर पुलिस का टूटा कहर, कर्मी कार्रवाई की करें मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरैनी में ड्यूटी कर वापस जा रहे पासधारक सफाई कर्मी को पुलिस द्वारा पीट दिए जाने से नगर पंचायत के सभी सफाई कर्मी भड़क उठे हैं। बेमियादी हड़ताल का एलान कर दिया है। पुलिस कर्मी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
आरोप है कि कोतवाली प्रभारी की मौजूदगी में सिपाहियों ने सफाई कर्मियों को डंडों से बुरी तरह पीटा। नगर पंचायत के सफाई कर्मी तीरथ प्रसाद शुक्रवार को अतर्रा मार्ग पर बशीर चौराहा के पास सफाई कर्मी वापस घर जा रहा था। यह इलाका हॉटस्पॉट है।
यहां ड्यूटी पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने उसे रोककर पूछताछ की। तीरथ ने अपना परिचय दिया और बताया कि ड्यूटी करके जा रहा है। अपना पास भी दिखाया। सफाई कर्मी के मुताबिक इसके बाद भी पुलिस कर्मियों ने डंडों से उसकी पिटाई कर दी।
विज्ञापन
घटना से खफा नगर पंचायत के लगभग 50 कर्मचारियों ने संयुक्त हस्ताक्षरों से नगर पंचायत अध्यक्ष व ईओ को ज्ञापन देकर कहा कि जब तक दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी तब तक ड्यूटी नहीं करेंगे।
आरोप लगाया कि कोतवाली प्रभारी की मौजूदगी में यह घटना हुई। सफाईकर्मी को हाथ और कमर में चोट आई है। एसडीएम वंदिता श्रीवास्तव ने बताया कि सफाईकर्मी के साथ मारपीट ठीक नहीं है। इस बारे में उन्होंने कोतवाली प्रभारी से जवाब मांगा है।
उधर, अधिशासी अधिकारी अमर बहादुर ने बताया कि सफाई कर्मी कार्रवाई की मांग लेकर अड़े हैं। समझाने पर भी नहीं माने।