{"_id":"6a8dd8ec64f065198206c45e","slug":"police-await-test-reports-on-viscera-and-food-samples-banda-news-c-212-1-mah1012-151277-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: विसरा व खाद्य नमूनों की जांच रिपोर्ट पर टिकी पुलिस की निगाहें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: विसरा व खाद्य नमूनों की जांच रिपोर्ट पर टिकी पुलिस की निगाहें
Tue, 25 Aug 2026 11:33 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Tue, 25 Aug 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। झील का पुरवा स्थित आवासीय विद्यालय में हुई दो छात्रों की मौत के मामले में पुलिस की निगाहें विसरा और खाद्य नमूनों की रिपोर्ट पर टिकी हुई है।
दोनों रिपोर्ट आने के बाद भी पुलिस कार्रवाई के लिए आगे बढ़ेगी। हालांकि पुलिस ने डीएम के निर्देश के बाद भी अब तक सीसीटीवी फुटेज लेने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया है।
कोतवाली पुलिस ने दोनों छात्रों का विसरा सोमवार को जांच के लिए भेजा है। पुलिस की ओर से यह प्रयास किया जा रहा है कि जल्द से जल्द रिपोर्ट प्राप्त हो लेकिन विसरा रिपोर्ट आने में जो देरी होती है, उसे विभाग अच्छी तरह से समझता है।
इसी तरह से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की ओर से फास्ट फूड के लिए गए नमूनों की जांच रिपोर्ट के लिए भी अफसर लगातार पत्राचार कर रहे हैं। अनुमान है कि विसरा रिपोर्ट से पहले खाद्य नमूनों की जांच आएगी।
विज्ञापन
फिलहाल पुलिस दोनों जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। उधर, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज लेने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया। पुलिस के पास विद्यालय में ताला बंद होने और प्रबंधक का मोबाइल ऑफ होने का के अलावा कोई जवाब नहीं है। बेहद गंभीर मामले में जिला प्रशासन भी अब शांत हो गया है। इस कारण जांच को रफ्तार नहीं मिल पा रही है।
-- --
अग्निशमन विभाग आज उठा सकता है कदम
सीएफओ मतलूब हसन ने बताया कि अग्निशमन विभाग की ओर से जांच की जा रही है। बुधवार को विभाग की ओर से विद्यालय की जांच का प्रयास किया जाएगा और नोटिस चस्पा करने की कार्रवाई की जा सकती है। अब तक की जांच में यह पाया गया कि विद्यालय संचालन से पहले अग्निशमन विभाग की ओर से एनओसी नहीं ली गई थी।
-- -