फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Police arrested the robbery accused in an encounter

Banda News: लूट के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार

Wed, 15 Oct 2025 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Wed, 15 Oct 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Police arrested the robbery accused in an encounter
फोटो- 04 पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार लूट का आरोपी। स्रोत- पुलिस - फोटो : जीत के बाद खुशी जताते ​खिलाड़ी।
बांदा। मटौंध व एसओजी की टीम ने 24 घंटे के अंदर लूट की घटना का अनावरण करते हुए अंतरराज्यीय आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके पास से तमंचा, कारतूस व लूट के रुपये बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने बताया कि 12 अक्तूबर को शहर कोतवाली क्षेत्र के खाईंपार जोगिनी मंदिर के पास के रहने वाले गोविंद कुमार के साथ तीन लोगों ने लूट की थी। मटौंध थाने में लूट की रिपोर्ट दर्ज कर थाना व एसओजी की टीम ने सोमवार की देर रात मटौंध थाना क्षेत्र के गौरिहार रोड पर चमरहा गांव मोड़ पर चेकिंग लगाई थी। इस दौरान सूचना मिली कि चंद्रिका देवी मंदिर हरदौनी बसहरी रोड पर मध्य प्रदेश के छतरपुर के मुडेहरा गांव निवासी ब्रजेंद्र उर्फ भाऊ खड़ा है। इस पर पुलिस और एसओजी टीम ने वहां घेराबंदी की।
विज्ञापन

पुलिस से घिरता देख ब्रजेंद्र ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसके बाएं पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उसके पास से एक तमंचा दो कारतूस व लूट के 1720 रुपये बरामद हुए हैं। ब्रजेंद्र के खिलाफ मटौंध व कबरई में तीन मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी टीम में मटौंध थानाध्यक्ष संदीप सिंह व एसओजी प्रभारी आनंद कुमार आदि शामिल रहे। आरोपी के साथ शामिल दो अन्य बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed