{"_id":"6791390aa40b773b58046f2c","slug":"police-are-searching-for-evidence-at-the-crime-scene-instead-of-arresting-the-accused-banda-news-c-223-1-hmp1002-120199-2025-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: आरोपियों की गिरफ्तारी छोड़, घटनास्थल पर साक्ष्य ढूंढ रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: आरोपियों की गिरफ्तारी छोड़, घटनास्थल पर साक्ष्य ढूंढ रही पुलिस
Wed, 22 Jan 2025 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Wed, 22 Jan 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
सरीला(हमीरपुर)। जलालपुर थाना क्षेत्र के धौहल बुजुर्ग गांव के पास चेकिंग करने के दौरान खान निरीक्षक व उनकी टीम पर हुए हमले के मामले में फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। टीम ने एक घंटे तक मौके से साक्ष्य एकत्र किए। घटना के दो दिन बीतने के बाद भी पुलिस अब तक आरोपियों की पकड़ से दूर है।
खान निरीक्षक पंकज कुमार थाना जलालपुर क्षेत्र में सोमवार रात अवैध मौरंग खनन की चेकिंग करने निकले। धौहल बुजुर्ग गांव स्थित ईंट भट्ठे के पास मौरंग भरे कुछ ट्रकों की चेकिंग के दौरान कुछ ट्रांसपोर्टर अपनी गाड़ियों से आ धमके। जान से मारने की नीयत से उनके ऊपर हमला कर दिया। घटना में पंकज के गले में चोट आई व हमराह होमगार्ड रामगोपाल की वर्दी फाड़ दी तथा गाड़ी चालक शानू खान को भी घायल कर दिया।
साथ ही गाड़ी में भी तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया गया। घटना के बाद आरोपी भाग खड़े हुए। मेडिकल के बाद दो लोंगों को हमीरपुर रेफर कर दिया गया। खान निरीक्षक की तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। मामले में बुधवार को फोरेंसिक टीम व जलालपुर प्रभारी निरीक्षक ने मौके पर पहुंच कर साक्ष्य एकत्रित किए। क्षतिग्रस्त कार के टूटे साइड शीशे के साक्ष्य मिले। घटना स्थल में खान निरीक्षक पंकज से टीम ने बातचीत की और अन्य तथ्य जुटाए। फॉरेसिंक टीम करीब एक घंटे घटना स्थल पर जांच पड़ताल करती रही। इंस्पेक्टर ब्रजमोहन ने बताया कि फोरेंसिग टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए है। मामले में जांच पड़ताल की जा रही है। अभी तक किसी की भी गिरफ्तारी नही हो सकी है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --
आरोपियों के हौंसले बुलंद
खान निरीक्षक पंकज कुमार ने बताया कि ट्रांसपोर्टर महेश शर्मा, उनके भतीजे शीलू, विपिन शर्मा और सुनितु अवस्थी आदि लोग ट्रक एसोसिएशन संघ के सदस्य है। बिना प्रपत्र गाड़ियों की चेकिंग करने पर उनके ऊपर हमला किया है। पूर्व में भी इनके विरुद्ध ललपुरा थाना में मुकदमा दर्ज किया गया था। कहा कि इनके हौसले इतने बुलंद है कि जानलेवा हमला के बाद खुद फर्जी शिकायत दर्ज कराने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच गए। कहा कि आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित हो। वहीं ट्रांसपोटर्स ने मंगलवार को मिलकर वसूली का आरोप लगाया था। पहले भी खान अधिकारी और ट्रांसपोटर्स के बीच विवाद हो चुका है।