फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Police accused of killing a young man and throwing his body

Banda News: पुलिस पर युवक की हत्या कर शव फेंकने का आरोप

Fri, 01 Dec 2023 11:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Fri, 01 Dec 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Police accused of killing a young man and throwing his body
बांदा। मोबाइल चोरी में पकड़े गए युवक की खुदकुशी के मामले में परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मृतक की मां का आरोप है कि कहना है कि उसके पुत्र को पुलिस ने मोबाइल चोरी के आरोप में पकड़ा था। बाद में उसे मारपीट कर रेल पटरी में फेंक दिया। एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्र ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। अगर कोई दोषी पाया गया तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

अतर्रा कोतवाली क्षेत्र के राजनगर मोहल्ला निवासी कल्ली ने अपनी पुत्री गुड़िया के साथ एसपी कार्यालय में जाकर प्रार्थना पत्र दिया। कहा कि 13 नवंबर को उसका पुत्र लवकुश दिवारी मेला देखने गया था। वहां उसे एक मोबाइल पड़ा मिला था। जिसे वह ले आया था। आरोप है कि 20 नवंबर को दो सिपाही बाइक से उसके घर पहुंचे और उसके पुत्र लवकुश को मारपीट कर बाहर खींच लाए।
विज्ञापन

दोनों सिपाही उसे बाइक में बैठाकर ले गए। अगले दिन जीआरपी पुलिस से पता चला कि लवकुश की ट्रेन से कटकर मौत हो गई है। महिला का आरोप है कि दोनों सिपाहियों ने उसके पुत्र को मोबाइल चोरी के आरोप में पकड़ने के बाद मारपीट कर पटरी में फेंक दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने एसपी से इस प्रकरण पर कार्रवाई की मांग की। उधर, इस प्रकरण में एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि 13 नवंबर को एक महिला ने दिवारी मेला में मोबाइल चोरी होने का प्रार्थना पत्र दिया था। पुलिस ने 20 नवंबर को जांच के बाद चोर लवकुश उर्फ बहरा को पकड़ लिया था। उसे सुनाई नहीं देता था।

थाने लाए जाने पर मोबाइल पहचानकर दंपती ने किसी कार्रवाई के लिए मना कर दिया था इसलिए उसे छोड़ दिया था। सीसीटीवी फुटेज में शाम करीब साढ़े पांच बजे लवकुश थाने से बाहर जाता दिखाई दिया है। उसी के आधा घंटे बाद जीआरपी के सीसी कैमरे में यार्ड के पास हाथ में पाॅलीथिन लेकर जाते हुए नजर आया था। रात में करीब आठ बजे ट्रेन से कटकर युवक की मौत पता चली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed