{"_id":"6ab2bd3db65f3822c30315a9","slug":"pole-knocked-down-by-truck-collision-power-outage-banda-news-c-212-1-bnd1007-152456-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: ट्रक की टक्कर से टूटा खंभा, बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: ट्रक की टक्कर से टूटा खंभा, बिजली गुल
Tue, 22 Sep 2026 11:09 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Tue, 22 Sep 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
गिरवां। कस्बे के बस स्टैंड के पास मंगलवार सुबह ट्रक की टक्कर से एलटी लाइन का बिजली का खंभा टूट गया। हादसे के बाद क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति घंटों बाधित रही।
ग्रामीणों के अनुसार मंगलवार सुबह करीब आठ बजे बांदा की ओर से आ रहे ट्रक ने सड़क के बीच खड़े बिजली के खंभे में टक्कर मार दी। टक्कर से खंभा टूटकर गिर गया। इससे विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई।
ग्रामीण बृजेश तिवारी, विवेक तिवारी, आनंद शुक्ला, देवीदीन सहित अन्य ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण के बाद कई बिजली के खंभे अब सड़क के बीचों-बीच आ गए हैं। दोनों ओर सड़क चौड़ी होने के बावजूद इन्हें किनारे नहीं किया गया है। इससे वाहन चालकों और राहगीरों को खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
ग्रामीणों का आरोप है कि खंभों को किनारे करने के बजाय सुरक्षा के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है। उन्होंने सभी खंभों को जल्द सड़क किनारे स्थानांतरित कराने की मांग की है।