फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Pneumonia is affecting children, cough and cold patients also increased

Banda News: बच्चों को जकड़ रहा निमोनिया, खांसी जुकाम के भी मरीज बढ़े

Sun, 19 Nov 2023 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Nov 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Pneumonia is affecting children, cough and cold patients also increased
बांदा। मौसम बदलने से सर्दी, खांसी, जुकाम व बुखार के मरीज बढ़ने लगे हैं। बच्चों में निमोनिया अटैक का खतरा बढ़ गया है। बाल रोग विभाग की ओपीडी में प्रतिदिन चार से पांच मरीज निमाेनिया के आ रहे हैं। डॉक्टर इस मौसम में सर्दी से बचने की सलाह दे रहे हैं। उधर, डेंगू बुखार का फैलाव थम नहीं रहा। शनिवार को पैथोलॉजी जांच में तीन और नए मरीज डेंगू के मिले। डेंगू मरीजों की संख्या अब तक 364 पहुंच गई है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में इन दिनों सर्दी, खांसी, जुकाम और बुखार के ज्यादा मरीज आ रहे हैं। फिजिशियनों की 100 मरीजों की ओपीडी में 60 मरीज सर्दी, खांसी, जुकाम व बुखार के आ रहे हैं। बाल रोग विभाग की 100 बच्चों की ओपीडी में 70 बच्चे सर्दी, खांसी, जुकाम व बुखार से पीड़ित मिले हैं।
विज्ञापन

बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि इन बच्चों में चार से पांच बच्चों में निमोनिया बुखार की शिकायत मिल रही है। शुरुआती सर्दी की वजह से बच्चों में सर्दी जल्दी असर कर जाती है, जिससे बच्चों में निमोनिया हो जाता है। जिला अस्पताल में निमोनिया से ग्रसित शहर के निम्नीपार निवासी सुरभि (2) पुत्री शिवपूजन को निमोनिया के चलते भर्ती कराया गया है। इसी तरह खुरहंड निवासी आर्यन (2) पुत्र शिवकुमार को 15 दिन से बुखार आने की वजह से भर्ती कराया गया है। डॉक्टर ने उसकी जांच कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, डेंगू बुखार का फैलाव कम नहीं हो रहा। शनिवार को पैथोलॉजी जांच में 22 सैंपल डेंगू के लगाए गए। इनमें शहर के शंकर नगर निवासी सत्यम (21), बंगालीपुरा निवासी सुधा (50), पत्यौरा गिरवां निवासी रामकृष्ण प्रजापति (20) को डेंगू बुखार की पुष्टि की गई। पैथोलॉजी में शनिवार को 220 मरीजों ने अपनी जांच कराई। डेंगू से अब तक मिलने वाले मरीजों की संख्या 364 पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed