फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Pledged to follow the ideals

Banda News: आदर्शों का पालन करने की दिलाई शपथ

Tue, 26 Nov 2024 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2024 10:54 PM IST
विज्ञापन
Pledged to follow the ideals
नरैनी/अतर्रा/जसपुरा। नरैनी विकास खंड कार्यालय में मंगलवार को संविधान दिवस मनाया गया। खंड विकास अधिकारी प्रमोद कुमार ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कराया। बीडीओ ने कर्मचारियों को संविधान के आदर्शों का पालन करने एवं अखंडता की शपथ दिलाई। राजकुमार इंटर काॅलेज प्रधानाचर्य राकेश पटेल ने बच्चों को संविधान की प्रस्तावना पढ़कर सुनाई। कहा कि संविधान शिल्पी डॉ. आंबेडकर ने देश को अनुपम संविधान दिया।
विज्ञापन

अतर्रा में संविधान दिवस पर सरकारी कार्यालयों और शिक्षण संस्थानों में कार्यक्रम हुए। अतिथियों ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ ली। कोतवाली परिसर में प्रभारी कुलदीप तिवारी ने पुलिस कर्मियों को शपथ दिलाई। संत विवेकानंद विद्या मंदिर में प्रधानाचार्य नारायण मिश्रा, ब्रह्म विज्ञान इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य शिवदत्त त्रिपाठी और राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में निदेशक प्रो. एसपी शुक्ला व कुल सचिव डॉ. आशुतोष तिवारी ने शिक्षकों और छात्रों को संविधान की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अवधेश मिश्रा, शांति धाम सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रधानाचार्य फादर टी.अरुल राज और तथागत ज्ञानस्थली स्कूल की प्रधानाचार्य श्वेता श्रीवास्तव ने भी अपने संस्थानों में संविधान दिवस मनाया। कार्यक्रम में शिक्षकों और छात्रों ने संविधान की मूल भावना को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जसपुरा में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में संविधान दिवस मनाया गया। वार्डन पूनम गुप्ता ने डॉ.आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में डॉ. अंबेडकर के जीवन और संविधान के प्रति योगदान पर आधारित नाटक प्रस्तुत किए गए। छात्राओं ने भाषण दिये और कविताएं पढ़ीं। वार्डन पूनम गुप्ता के अलावा अध्यापिकाएं रंजना, मीनाक्षी कश्यप, यामिनी कौशल, दीक्षा राजपूत, गीता पाल मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed