फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Players innocent due to waterlogging in sports field

Banda News: खेल मैदान में जलभराव से खिलाड़ी मासूस

Wed, 25 Sep 2024 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
Players innocent due to waterlogging in sports field
बांदा। जिला मुख्यालय के खेल मैदान की बदहाली से खिलाड़ी मायूस है। उन्हें चार माह से अभ्यास के लिए जगह नहीं मिल रही है। जबकि सफाई और अन्य व्यवस्थाओं पर अधिकारी हर माह लाखों रुपये खर्च कर रहे हैं।
विज्ञापन




स्पोर्ट्स स्टेडियम में सफाई और घास कटाई आदि के लिए सात कर्मचारी प्रस्तावित हैं। अभी तीन दैनिक मजदूरों को लगाया गया है। इन्हें हर माह 15 हजार का भुगतान किया जा रहा है। इसके अलावा व्यवस्थाओं पर भी इतना ही खर्च हो रहा है। बृहस्पतिवार को क्रिकेट खिलाड़ी सूर्यांश ने बताया कि यहां पानी के लिए लगे आरओ खराब है। टंकी की महीनों से सफाई नहीं हुई है। पानी बोतल में घर से लाना पड़ता है।
विज्ञापन




वहीं कबड्डी खिलाड़ी महेंद्र ने बताया कि जहां वह लोग अभ्यास करते हैं, वहां जल भराव गंदगी है। इससे अभ्यास नहीं कर पा रहे हैं। कबड्डी कोच ने बताया कि 28 से कौशांबी में सब जूनियर बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता होनी है। यहां मैदान में ऐसी स्थिति है कि अभ्यास कराना मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं उप जिला क्रीड़ा अधिकारी कल्पना कमल ने बताया कि स्टेडियम के अगल-बगल के मकानों से कूड़ा फेंका जाता है, वह बारिश में मैदान पर फैल जाता है। इससे गंदगी हो रही है। कर्मचारी बढ़ाने के लिए पत्राचार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed