फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Pictures of Great Men on the street paste

महापुरुषों के चित्र सड़क पर चिपका रोलर से रौंदा, मुख्यमंत्री की तैयारियों में जुटे अफसरों का कारनामा

Wed, 11 Mar 2015 11:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Wed, 11 Mar 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
Pictures of Great Men on the street paste

मुख्यमंत्री की तैयारियों में जुटे अफसरों ने कई महापुरुषों के चित्र वाले पोस्टरों को सड़क पर चिपकाकर रोलर और वाहनों आदि से रौंदवा दिया।

विज्ञापन


उत्तेजित बसपाइयों ने सीएम की जनसभा स्थल से कुछ दूरी पर लगे पोस्टर स्थान पर धरना देकर सड़क जाम कर दी। बाद में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने अपने हाथों से चिपकाए गए पोस्टर उखाड़कर बसपाइयों को शांत किया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को मेडिकल कॉलेज आ रहे मुख्यमंत्री की तैयारियों के मद्देनजर जनसभा स्थल से कुछ दूर बांदा-नरैनी रोड पर बुधवार को पीडब्ल्यूडी सड़क की मरम्मत (पैचिंग) करा रही थी। पैचिंग वाले स्थानों पर वाहनों के पहियों से डामर बचाने के लिए पोस्टर चिपका दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन पोस्टरों में डॉ.भीमराव अंबेडकर, पूर्व मुख्यमंत्री मायावती, छत्रपति शाहू जी महाराज, महात्मा ज्योति नारायण फुले आदि के रंगीन और बड़े चित्र थे। इनके ऊपर पीडब्ल्यूडी का रोलर चलाया जा रहा था। साथ ही राहगीर इन्हें जूतों से और वाहन रौंद रहे थे।

इसकी भनक लगते ही बसपा नेता भड़क उठे और पोस्टर चिपकाए स्थल पर धरना देकर जाम लगा दिया। तमाम बसपा नेता रोलर के आगे बैठ गए। प्रशासन और पीडब्ल्यूडी के खिलाफ नारे लगाए। कुछ ही देर में जाम से दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई।

एसडीएम सदर प्रहलाद सिंह और पुलिस उपाधीक्षक विनोद सिंह व प्रभात कुमार भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। कोतवाली प्रभारी रणवीर सिंह ने वर्दी पहने ही सड़क पर झुककर पोस्टर उखाड़ने में जुट गए। एसडीएम सदर भी आनन-फानन पोस्टर उखाड़ते रहे। अधिकारियों और पुलिस ने भी पोस्टर उखाड़कर बसपाइयों को शांत किया।

बमुश्किल दो घंटे के बाद जाम खत्म हुआ। बसपा जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार वर्मा ने पुलिस और जिलाधिकारी को तहरीर देकर पीडब्ल्यूडी एक्सईएन, एई, जेई और  ठेकेदार पर महापुरुषों का अपमान करने की रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की। रिपोर्ट दर्ज न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।


इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सहित लल्लू निषाद, देवराज वर्मा, बीएल वर्मा, मोहम्मद इदरीस, जिला पंचायत सदस्य गजेंद्र सिंह पटेल, राम प्रताप वर्मा, शिव दयाल रत्नाकर, मधुसूदन कुशवाहा, आनंद यादव, डीके वर्मा, शिवकरन दिनकर, मोहम्मद यार खां, अब्दुल मजीद, अय्यूब अली, कौशलेंद्र साहू, सुखलाल बौद्ध, धीरज राजपूत आदि शामिल रहे।

अभियंता और ठेकेदार पर रिपोर्ट दर्ज
बांदा।
सड़क पर पोस्टर चिपकाकर महापुरुषों के अपमान मामले में देर शाम शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। कोतवाली प्रभारी रनवीर सिंह के मुताबिक पीडब्ल्यूडी एक्सईएन, एई, जेई और ठेकेदार के विरुद्ध धारा 153 क (ख) आईपीसी और संयुक्त विशेष शक्ति अधिनियम की धारा 6 की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed