{"_id":"6ac92e8d910bf81b61091dbe","slug":"petrol-pumps-to-strike-on-the-15th-in-support-of-upi-and-other-demands-banda-news-c-212-1-sknp1006-153198-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: यूपीआई व अन्य मांगों के समर्थन में 15 को पेट्रोल पंपों की हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: यूपीआई व अन्य मांगों के समर्थन में 15 को पेट्रोल पंपों की हड़ताल
Fri, 09 Oct 2026 11:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Fri, 09 Oct 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
बांदा। यूपीआई पर शुल्क के विरोध में पेट्रोल पंप संचालक 15 अक्तूबर को एक दिन की हड़ताल पर रहेंगे।
बांदा पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने शुक्रवार को सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया। हड़ताल दो हजार रुपये से अधिक के यूपीआई भुगतान पर लगने वाले एमडीआर के विरोध में है। जिला पंचायत द्वारा लगाए जा रहे विभव संपत्ति कर और लाइसेंस फीस का नोटिस व आरसी वापस लेने की मांग भी है।
एथेनॉल सम्मिश्रण से गाड़ियों में आने वाली समस्याओं को लेकर भी विरोध है। एसोसिएशन अध्यक्ष प्रभाकर सिंह चंदेल और महासचिव अभिषेक कुमार गुप्ता ने बताया कि डीलर मार्जिन कम होने से व्यवसायी पहले से ही परेशान हैं। नए नियमों से उन्हें और पीड़ित किया जा रहा है।
जिले की सभी कंपनियों के पेट्रोल पंप 15 अक्तूबर को सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक बंद रहेंगे। हालांकि, एंबुलेंस और पुलिस जैसी अनिवार्य सेवाओं के लिए ईंधन आपूर्ति जारी रहेगी। (संवाद)