फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Personnel equipped with geo tag cameras are patrolling the tracks.

Banda News: जियो टैग कैमरे से लैस कर्मी कर रहे पटरियों की पेट्रोलिंग

Thu, 12 Sep 2024 01:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
Personnel equipped with geo tag cameras are patrolling the tracks.
बांदा। पटरियों से छेड़छाड़ कर ट्रेनों को दुर्घटनाग्रस्त करने की आतंकी कोशिशों के बाद रेलवे ने सतर्कता बढ़ा दी है। जियो टैग कैमरे से लैस गैंगमैन व ट्रैकमैन रात के समय पटरियों की निगरानी कर रहे हैं। साथ ही अधिकारी भी पल-पल की खबर ले रहे हैं।
विज्ञापन

चीफ परमानेंट वे इंस्पेक्टर (पीडब्लूआई) रुपेश वर्मा ने बताया कि खैरादा से इचौली, रगौल तथा डिगवाही की तरफ रात में ट्रैक पर पेट्रोलिंग करने वाले कर्मचारियों को जियो टैग कैमरे से लैस फोन दिए गए हैं, ताकि ट्रैक की बेहतर तरीके से निगरानी हो सके। बारिश के चलते भी रेलवे ट्रैक की निगरानी दिन रात रखी जा रही है। पेट्रोलिंग पर जाने वाले कर्मचारी एक दूसरे से बातचीत कर ट्रैक की चौकसी बनाए हुए हैं।
विज्ञापन

आरपीएफ थाना अध्यक्ष देवनारायण कसाना ने बताया कि थाने के सर्कुलेटिंग एरिया बदौसा रागौल और कबरई आउटर तक बराबर रात में ड्यूटी करने वाले जवान ट्रैक की निगरानी कर रहे हैं। खुद भी हमराहियों के साथ रेलवे स्टेशन के मानिकपुर और झांसी व कानपुर की तरफ ट्रैक पर निगरानी रखे हुए हैं। साथ ही रेलवे ट्रैक पर रील बनाने वालों पर भी नजर रखी जा रही है। जीआरपी थानाध्यक्ष नावेंदु शेखर अग्निहोत्री ने बताया कि रेलवे सुरक्षा बल के साथ मिलकर समय-समय पर रेलवे ट्रैक और सर्कुलेटिंग एरिया की जांच व निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed