फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   People's faces lit up when 125 missing mobile phones were found.

Banda News: गुम हो चुके 125 मोबाइल मिले तो लोगों के खिले चेहरे

Tue, 06 Feb 2024 02:46 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Feb 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
People's faces lit up when 125 missing mobile phones were found.
बांदा। डेढ़ साल व दो साल से लोगों के खोए मोबाइल सोमवार को उनके हाथों में पहुंच गए। साइबर क्राइम, सर्विलांस व एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम ने 125 मोबाइल फोन बरामद किए। इनकी कीमत 25 लाख रुपये है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक कार्यालय व सभी थानों से प्राप्त प्रार्थना पत्रों के आधार पर साइबर क्राइम थाना पुलिस, सर्विलांस सेल व एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम ने खोए हुए 125 अदद विभिन्न कम्पनियों के मल्टी मीडिया मोबाइल फोन को बरामद करने में सफलता प्राप्त की। बरामद किए गए मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत लगभग 25 लाख रुपये बताई गई है।
विज्ञापन

बरामद मल्टी मीडिया मोबाइल फोन को एसपी अंकुर अग्रवाल ने सोमवार को पुलिस लाइन सभागार में उनके स्वामियों को सुपुर्द किया। खोए हुए मोबाइल को वापस पाकर मोबाइल स्वामियों चेहरे खिले रहे। पल्हरी गांव की प्रगति निगम ने बताया कि उसका मोबाइल फोन डेढ़ साल पहले गांव के पास ही कहीं गिर गया था। आज उसे वही मोबाइल फोन वापस मिल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह से स्वराज कालोनी निवासी माही ने बताया कि उनका मोबाइल बाजार से डेढ़ साल पहले गुम हो गया था। आज वह उन्हें मिल गया। एसपी ने मोबाइल फोन बरामद करने वाली पूरी टीम को 25 हजार रुपये ईनाम दिया है। मोबाइल फोन बरामदगी में प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम विजय कुमार सिंह, प्रभारी सर्विलांस सेल एसआई राधा कृष्ण तिवारी समेत 17 पुलिस कर्मियों की टीम शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed